फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nternational Yoga Day 2021 Highlights of PM Modi Today Speech on 7th World Yoga Day All You Need to Know

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने बताया योग का महत्व, यहां जानें संबोधन की बड़ी बातें

Mon, 21 Jun 2021 08:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Jun 2021 08:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने आज सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित किया और योग के महत्व को बताया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में योग एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने संबोधन में योग के महत्व के बारे में भी बताया। 

विज्ञापन
nternational Yoga Day 2021 Highlights of PM Modi Today Speech on 7th World Yoga Day All You Need to Know
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश की जनता को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले देश की जनता को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोगों से कहा कि कोरोना काल में योग ही उम्मीद की किरण है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम योग फॉर वेलनेस है। पीएम मोदी ने भी कहा कि मौजूदा समय में करोड़ों लोगों में योग के प्रति उत्साह पहले के मुकाबले और बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगी, संत और योग के महत्व को लेकर जानकारी दी। इसके अलावा आज से दुनिया को एम-योगा एप भी मिलने जा रही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इस एप को लेकर भी जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा, आइए उनके भाषण की बड़ी बातें जानते हैं...

विज्ञापन


पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • कोरोना महामारी के दौरान उम्मीद की किरण बन रहा योग
  • डॉक्टरों और मरीजों ने अपनी सुरक्षा के लिए योग को बनाया जरिया
  • योग बीमारी की जड़ तक ले जाता है और इससे आत्मबल मिलता है
  • योग नकारात्मकता से रचनात्मकता और स्ट्रेस से स्ट्रेंथ की ओर लेकर जाता है 
  • किसी स्थान, परिस्थिति या इंसान के लिए योग के पास समाधान है
  • पूरे विश्व के लिए योग को सुलभ हो, इसी उद्देश्य से यूएन और डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर उठाया कदम
  • कोरोना काल में मरीजों को सांस संबंधी योग जैसे प्राणायाम, अनुलोम-विलोम कराए गए
  • मेडिकल साइंस इलाज के साथ-साथ हीलिंग पर भी जोर देता है और योग इस प्रक्रिया में मदद करता है
  • अब दुनिया को एम-योगा एप की शक्ति मिलने जा रही है, एप में योग प्रशिक्षण वीडियो होंगी
  • इस एप को कॉमन योगा प्रोटोकॉल होगा और इस एप में वीडियो अलग-अलग भाषा में उपलब्ध होंगी
  • जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि यह योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो।
  • विज्ञापन
  • आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed