MILAN 2024: विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2024 का समापन, INS विक्रांत पर हुआ भव्य समारोह
MILAN 2024: अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2024 का समापन स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर हुआ। अभ्यास का समुद्री चरण 24 से 27 फरवरी तक चला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 'मिलन-2024' का समुद्री चरण के साथ मंगलवार को समापन हुआ। इस चरण में जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों सहित 35 इकाइयों की भागीदारी देखी गई। समुद्री चरण में मित्र देशों के तेरह जहाजों और एक विमान ने भाग लिया। इसमें भारतीय नौसेना के दोनों विमान वाहक, आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत, स्वदेशी विमानवाहक पोत शामिल हुए।
समुद्री चरण का समापन अनोखे तरीके से हुआ। सभी 35 प्रतिभागी इकाइयां विशाखापत्तनम के लंगरगाह पर पहुंचीं। कमांडिंग अधिकारी चर्चा के लिए स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर एकत्र हुए।
#WATCH | The Sea Phase of 'MILAN 2024' concluded on Feb 27. This edition of MILAN witnessed the participation of 35 units including ships, submarines and aircraft. 13 ships and one aircraft from Friendly Foreign Countries participated in the sea phase. Indian Navy’s participation… pic.twitter.com/z2m01doacV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 27, 2024