फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International energy agency worried that Conventional energy sources could be used again after corona period

कोरोना के कारण रोजगार घटने से गहरा सकता है दुनियाभर में पर्यावरण का संकट, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जताई चिंता

Mon, 15 Feb 2021 07:16 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 15 Feb 2021 07:16 PM IST
सार

कोरोना काल में हुई नौकरियों के नुकसान के कारण लोग स्वच्छ ईंधन से पारंपरिक ईंधन के स्रोतों की तरफ मुड़ सकते हैं। इससे बढ़ सकता है दुनिया का प्रदूषण...

विज्ञापन
International energy agency worried that Conventional energy sources could be used again after corona period
chulha in villages - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

कोरोना की वजह से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट का असर अब भी देखा जा रहा है। इस नुकसान के बीच एक ही खबर से लोगों को कुछ राहत मिल रही थी। वह ये कि कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में वायु प्रदूषण बहुत घट गया था। आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक इकाइयों के बंद हो जाने, फैक्ट्रियों में कामकाज रुकने और वाहनों की आवाजाही बंद हो जाने से प्रदूषण के स्तर में खासी कमी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


लेकिन अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने चिंता जताई है कि कोरोना काल में मिली यह बढ़त कमजोर पड़ सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कोरोना काल में लोगों की गरीबी में बढ़ोतरी हुई है। जिन लोगों की नौकरियां गई हैं, वे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की तरफ मुड़ सकते हैं। इससे पूरी दुनिया में पर्यावरण प्रदूषण में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना महामारी के आने से पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत में आर्थिक गतिविधियों के तेजी से बढ़ने के कारण 2019 की तुलना में 2030 तक ऊर्जा में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। भारत सरकार लगातार सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है और देश की कुल ऊर्जा खपत में इसकी हिस्सेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। इसका नतीजा ये हुआ है कि भारत विश्व पर्यावरण के प्रति जताई अपनी चिंता से ज्यादा बेहतर ढंग से निर्वाह कर रहा था। पूरे विश्व में इसकी सराहना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आशंका है कि कोरोना काल के कारण आई मंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आ सकती है। इसके कारण लोगों की नौकरियों पर संकट बरकरार रह सकता है। कोरोना काल में देश में बेरोजगारी दर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। नौकरी गंवाने वालों में गरीब, श्रमिक वर्ग के लोग ज्यादा थे। रोजगार दर में रिकवरी भी अपेक्षित स्तर पर नहीं हुई है।

इस नुकसान को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने चिंता जताई है कि निम्न तबके के लोग नौकरियों पर आए संकट के कारण घरेलू ऊर्जा के लिए पारंपरिक स्रोतों की तरफ रुख कर सकते हैं। भारत जैसे देश में लोग ऊर्जा जरूरतों के लिए गैस के उपयोग की बजाय लकड़ी, उपले की तरफ रुख कर सकते हैं। इससे विश्व पर्यावरण को नुकसान हो सकता है।

ऊर्जा मामलों के जानकार टेरी के सीनियर फेलो पूर्व सचिव अजय शंकर ने अमर उजाला से कहा कि इस तरह के संकट से निपटने के लिए सरकार को इस वर्ग तक गैस सब्सिडी बढ़ाने की तरफ विचार करना चाहिए। भारत ने तेजी से अपनी स्वच्छ ईंधन की क्षमता में बढ़ोतरी की है। इस बढ़त को किसी भी तरह से बचाया जाना चाहिए। इसके लिए गैस के दामों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है।


इसके अलावा लोगों को सोलर ऊर्जा के गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। भारत अपनी कुल ऊर्जा खपत का लगभग 10 फीसदी तक सोलर ऊर्जा के माध्यम से प्राप्त कर रहा है। लेकिन हमें ध्यान रखना होगा कि जर्मनी में सौ फीसदी तो इंग्लैंड में लगभग 35 फीसदी ऊर्जा जरूरतें सोलर माध्यम से प्राप्त की जा रही हैं। अगर देश इस दिशा में काम कर सके तो इससे न सिर्फ कार्बन न्यूट्रिलिटी के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि देश के पेट्रोलियम आयात बिल को कम कर देश की बहुमूल्य ऊर्जा को बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed