फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Day Of Yoga: Krishna Guruji will do yoga with 504 porters at the railway station

International Day Of Yoga: रेलवे स्टेशन पर 504 कुलियों को योग कराएंगे कृष्णा गुरूजी, इन्हें करेंगे सम्मानित

Sat, 18 Jun 2022 08:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Jun 2022 08:46 PM IST
सार

कृष्णा गुरूजी पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2015) से योग का अलग संदेश देते आए हैं। योगगुरु ने साल 2015 का योगदिवस चलती ट्रेन में मनाया। इसके बाद 2016 में हवाई जहाज में अनुमति न मिलने पर एयरपोर्ट पर सांकेतिक रूप से योग दिवस मनाया।

विज्ञापन
International Day Of Yoga: Krishna Guruji will do yoga with 504 porters at the railway station
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कुलियों को योग कराएंगे कृष्णा गुरूजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनूठे ढंग से योग संदेश देने वाले योगगुरु कृष्णा मिश्रा इस बार हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के 504 कुलियों को योग करवाएंगे। 'कृष्णा गुरूजी' के नाम से चर्चित योगगुरु का कहना है कि कुली भाई अगर अपनी मेहनत को योग से जोड़ेंगे तो उन्हें थकान कम लगेगी। 
विज्ञापन


कृष्णा गुरूजी पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2015) से योग का अलग संदेश देते आए हैं। योगगुरु ने साल 2015 का योगदिवस चलती ट्रेन में मनाया। इसके बाद 2016 में हवाई जहाज में अनुमति न मिलने पर एयरपोर्ट पर सांकेतिक रूप से योग दिवस मनाया। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने महाकाल में भिक्षुओं के साथ योग दिवस मनाया। साल 2018 में कैलाश मानसरोवर यात्रा और 2019 में अमेरिका में योग दिवस मनाया। 2020 में कोरोना महामारी के चलते उन्होंने ऑनलाइन ही ट्रांसजेडर्स के साथ योग दिवस मनाया। अब 2022 का योग दिवस वह कुलियों के साथ मनाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कृष्णा गुरूजी ने 2022 का योग दिवस कुलियों के साथ मनाने के साथ ही समाज के हर वर्ग को योग से जोड़ने का संकल्प लिया है। 

इस मौके पर कृष्णा गुरूजी सोशल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा वरिष्ठ कुलियों और कुलियों के उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शिक्षा, खेल जगत में कोई उल्लेखनीय सफलता हासिल की हो। कार्यक्रम हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पार्किंग में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed