{"_id":"6242ff0602f1454d8557d258","slug":"interglobe-aviation-ltd-indigo-appoints-gaurav-negi-as-chief-financial-officer-effective-april-01-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो के नए सीएफओ: गौरव नेगी मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त, 1 अप्रैल से संभालेंगे कमान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिगो के नए सीएफओ: गौरव नेगी मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त, 1 अप्रैल से संभालेंगे कमान
Tue, 29 Mar 2022 06:13 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:13 PM IST
सार
गौरव नेगी के पास वित्त, कॉर्पोरेट प्रशासन और व्यवसाय संचालन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।
विज्ञापन
इंडिगो में नए सीएफओ की नियुक्ति
- फोटो : PTI
विस्तार
इंटरग्लोब एविएशन लि. (इंडिगो) ने गौरव नेगी को नया मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी। नेगी की नियुक्ति सीएफओ जितेन चोपड़ा के एक दिन पहले सोमवार को अपने पद से इस्तीफे के बाद हुई है। कंपनी के निदेशक मंडल ने इंटरग्लोब द्वारा बुलाई गई बैठक में इस पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा, कंपनी के निदेशक मंडल ने आज यानी 29 मार्च, 2022 को हुई अपनी बैठक में कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में गौरव नेगी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गौरव नेगी के पास वित्त, कॉर्पोरेट प्रशासन और व्यवसाय संचालन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और प्रमाणित सिक्स सिग्मा ब्लैकबेल्ट हैं और उन्होंने विभिन्न उद्योगों में वरिष्ठ प्रबंधन जिम्मेदारियों को निभाया है और कई देशों में काम किया है।
विज्ञापन