{"_id":"5dc4bbb68ebc3e5b40490e0a","slug":"inter-faith-center-to-open-in-guru-nanak-dev-university-will-cost-493-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक देव विश्वविद्यालय में खुलेगा अंतर आस्था केंद्र, 493 करोड़ आएगी लागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुरुनानक देव विश्वविद्यालय में खुलेगा अंतर आस्था केंद्र, 493 करोड़ आएगी लागत
Fri, 08 Nov 2019 06:19 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 08 Nov 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को बताया कि 493 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में एक अंतर आस्था केंद्र की स्थापना की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में एक आयोजन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह एलान किया।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के साथ मिलकर निशंक ने गुरु नानक देव के संदेशों पर तीन किताबों का भी अनावरण किया। निशंक ने कहा, श्री गुरु नानक देव के दिये सिद्धांत आज के समय की चुनौतियों से निपटने में हमारा मार्ग दर्शन करते हैं। युवाओं को उनके मानवता, समानता और एक ओंकार के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा और मुश्किलें दूर होंगी।
विज्ञापन
भारतीय विश्वविद्यालयों मे गुरु नानक देव की चेयर की ही तरह केंद्र सरकार ने कनाडा और ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में भी चेयर बनाने की घोषणा की है। मूल रूप से पंजाबी में प्रकाशित तीनों पुस्तकों गुरु नानक बाणी, नानक बाणी और सखियां गुरुनानक देव का 15 प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले साल नवंबर में प्रस्ताव पास किया था कि 2019 में श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव देश समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा।