{"_id":"5f4e4c8924bc9f37310b7069","slug":"inter-district-movement-of-passengers-by-train-within-maharashtra-state-is-being-enabled","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में जिलों के बीच यात्रा के लिए ट्रेन सेवा को अनुमति, कल से टिकट बुकिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में जिलों के बीच यात्रा के लिए ट्रेन सेवा को अनुमति, कल से टिकट बुकिंग
Tue, 01 Sep 2020 07:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में राज्य के अंदर-अंदर ट्रेन से अंतर-जिला यात्रा को अनुमति दे दी गई है। इसे यात्री रिजर्वेशन व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है। मध्य रेलवे ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि यात्री दो सितंबर से टिकट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Inter-district movement of passengers by train within Maharashtra state is being enabled in Passenger Reservation System (PRS) & passengers will be would be able to book tickets from September 2: Central Railway
— ANI (@ANI) September 1, 2020विज्ञापन
अनलॉक के चौथे चरण के तहत महाराष्ट्र सरकार जिलाबंदी हटा चुकी है। राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए ई-पास की शर्त को भी समाप्त कर दिया गया है। बस के बाद अब ट्रेन से भी अंतर-जिला यात्रा शुरू करने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मध्य रेलवे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 के दिशा-निर्देश जारी करने के बाद एक जिले से दूसरे जिले में जाने की अनुमति दी है। इसलिए लोगों को एक जिले से दूसरे जिले तक यात्रा के लिए अंतर-जिला यात्रा शुरू करने के फैसला लिया गया है।