कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरे का साया, पुलिस की उड़ी नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा पर पड़ोसी मुल्क आतंकी हमला करा सकता है। खुफिया विभाग से मिले इनपुट ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस बार कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस फोर्स की संख्या दोगुना कर दी गई है। इसका खुलासा खुद प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में किया।
आतंकियों की बढ़ती गतिविधियां और आतंकी घटनाओं को देखते हुए इस बार कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया मंडरा रहा है। बांग्लादेश में आतंकी घटना के बाद भारत में आतंकी घटना होने के लगातार इनपुट मिल रहे हैं।
अंदेशा है कि आतंकी भीड़भाड़ वाले इलाके, धार्मिक स्थल या फिर त्योहार पर आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसको देखते हुए कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हेलीकॉप्टर से भी होगी निगरानी
मेरठ में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा ने मीडिया से बताया कि पड़ोसी मुल्क से कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा बना हुआ है। जिस पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और
पुलिस का स्पेशल दस्ता तैयार किया गया है। जिसका फोकस आतंकी गतिविधियों की निगरानी करना रहेगा। विगत वर्ष की तरह इस बार भी पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ से हेलीकाप्टर मांगा है। जोकि कांवड़ यात्रा के दौरान निगरानी करेगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र और संदिग्ध लोगों की हेलीकॉप्टर से निगरानी होगी। इसके लिए एक सीओ अलग से इसकी मॉनिटरिंग करेगा।