फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Insurgency and Other Issues in northeast has come to an end says Rajnath Singh

पूर्वोत्तर में 75-80 फीसदी उग्रवाद खत्म हो गया है : राजनाथ सिंह

Fri, 08 Dec 2017 08:14 PM IST
एजेंसी/ शोखूवी (नगालैंड) 
एजेंसी/ शोखूवी (नगालैंड)  Updated Fri, 08 Dec 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
Insurgency and Other Issues in northeast has come to an end says Rajnath Singh
राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर में उग्रवाद की समस्या करीब 75-80 फीसदी खत्म हो गई है। असम राइफल्स ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित ‘सैनिक सम्मेलन’ में राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल अनुकरणीय दोहरी सेवा कर रहा है। 
विज्ञापन


एक तरफ वह 1642 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार खुली सीमा की चौकसी का काम करता है तो दूसरी तरफ उग्रवाद विरोधी अभियानों में भी अहम भूमिका निभाता है। 

उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता सकता हूं कि पूर्वोत्तर में उग्रवाद की समस्या 75 से 80 फीसदी तक खत्म हो चुकी है।’ सिंह ने दोनों देशों की ‘खुली सीमा’ की चौकसी के असम राइफल्स के चुनौतीपूर्ण कार्य को भी रेखांकित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह आपके लिए मुश्किल काम है क्योंकि म्यांमार एक मित्र देश है। आपको कूटनीतिक संवेदनशीलता का भी ध्यान रखना होता होगा, जिससे हमारे संबंधों में किसी तरह का गतिरोध न आए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed