{"_id":"5ce2f059bdec2207626c4a63","slug":"instructions-to-ugc-universities-terrorism-day-celebrated-on-may-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी का विश्वविद्यालयों को निर्देश, 21 मई को मनाए आतंकवाद रोधी दिवस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूजीसी का विश्वविद्यालयों को निर्देश, 21 मई को मनाए आतंकवाद रोधी दिवस
Mon, 20 May 2019 11:52 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 20 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को युवाओं को आतंकवाद से दूर रखने के लिए 21 मई को आतंकवाद रोधी दिवस मनाने का निर्देश दिया है। यूजीसी ने सुझाव दिया है कि ऐंटी-टेररिजम डे पर विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद, चर्चा, शपथ ग्रहण समारोह और फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जाए।
विज्ञापन
आयोग ने कुलपतियों को लिखे एक पत्र में कहा, प्रत्येक वर्ष युवाओं को आतंकवाद से दूर रखने और यह दिखाने के लिए यह राष्ट्रीय हित के लिए कितना हानिकारक है, भारत में 21 मई को आतंकवाद रोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पत्र में कहा गया है, ‘आपसे अपने विश्वविद्यालय और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में 21 मई 2019 को आतंकवाद रोधी दिवस मनाने का अनुरोध किया जाता है। आपको इसके अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा सुझाए उचित कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।’
विज्ञापन