{"_id":"62f68bda697735315209dc9c","slug":"inspired-by-movie-youth-dies-after-immolating-himself-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: हॉरर फिल्म से प्रेरित होकर कर्नाटक में युवक ने किया आत्मदाह, जानें क्या है मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: हॉरर फिल्म से प्रेरित होकर कर्नाटक में युवक ने किया आत्मदाह, जानें क्या है मामला?
Fri, 12 Aug 2022 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:50 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि मृतक ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने पिता से कहा था कि आत्मदाह करने के बाद उसे मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगू हॉरर फिल्म ‘अरुंधति’ से प्रेरित होकर कर्नाटक में एक युवक ने अपनी जान दे दी। युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इसके बाद गंभीर रूप से झुले युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामला तुमकुरु जिले के मधुगिरी तालुक के एक गांव का है। यहां एक 23 साल के रेणुका प्रसाद ने लगभग दो दर्जन बार तेलुगू हॉरर फिल्म ‘अरुंधति’ देखी थी। उसके माता-पिता उसे ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन उसने कभी किसी की नहीं सुनी। युवक ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह फिल्म के केंद्रीय किरदार को आत्मदाह के बाद मुक्ति मिली। प्रसाद को लगा कि अगर वह भी वही करे तो उसे भी मुक्ति मिल जाएगी। इसलिए उसने गांव के बाहरी इलाके में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
कुछ राहगीरों ने आग की लपटों में घिरे युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से विक्टोरिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रसाद ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने पिता से कहा था कि आत्मदाह करने के बाद उसे मुक्ति मिलेगी।