फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   inspector allegedly harassed girl

युवती ने दरोगा के छेड़छाड़ का बनाया वीडियो, एसएसपी से की शिकायत

Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी Updated Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
 inspector allegedly harassed girl
डेमो पिक
 यूपी पुलिस का एक और विद्रूप चेहरा सामने आया है। कैंट थाने में तैनात दरोगा केपी सिंह रंगदारी मांगने के एक मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी युवती से अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाई और उसकी हरकतों की वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो और एसएमएस लेकर मंगलवार को एसएसपी से मिली। एसएसपी ने केपी सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही कैंट इंस्पेक्टर ने पीड़िता की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बलिया जिले की मूल निवासी एक युवती सारनाथ के सोनातालाब इलाके में किराये के मकान में रहकर नर्सिंग का कोर्स करती है। युवती के खिलाफ कैंट थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। इसकी विवेचना दरोगा केपी सिंह कर रहा था। आरोप है कि विवेचना के दौरान युवती के साथ दरोगा आए दिन अश्लील हरकत करता था और उसे लुभावने प्रस्ताव देता था। दरोगा की हरकतों से जुड़े साक्ष्य जुटाकर युवती मंगलवार को एसएसपी आकाश कुलहरि से मिली। 
विज्ञापन


शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने कैंट इंस्पेक्टर एके ओझा को दरोगा को साथ लेकर कार्यालय बुलाया। दरोगा को जमकर लताड़ लगाने के बाद एसएसपी ने उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि निलंबित किए गए इसी दरोगा को कैंट थाने में विकसित किए जा रहे पुलिस बाल मित्र थाना की देखरेख और कामकाज की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed