फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS Vikrant credit goes to all governments, Congress attacks on PM

INS Vikrant: आईएनएस विक्रांत 22 सालों की बड़ी उपलब्धि, कांग्रेस का आरोप- पीएम का शासन की निरंतरता में यकीन नही

Fri, 02 Sep 2022 01:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 02 Sep 2022 01:25 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव व मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री शासन की निरंतरता में यकीन नहीं करते। आज आईएनएस विक्रांत का लोकार्पण बड़ी कामयाबी है, लेकिन इसके निर्माण की शुरुआत 22 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन
INS Vikrant credit goes to all governments, Congress attacks on PM
आईएनएस विक्रांत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईएनएस विक्रांत के लोकार्पण को लेकर कांग्रेस ने पिछले 22 सालों की हासिल बड़ी उपलब्धि करार देने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव व मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री शासन की निरंतरता में यकीन नहीं करते। आज आईएनएस विक्रांत का लोकार्पण बड़ी कामयाबी है, लेकिन इसके निर्माण की शुरुआत 22 साल पहले हुई थी। पहले वाजपेयी सरकार, फिर मनमोहन सरकार और फिर मोदी सरकार। यह शासन की निरंतरता है।' 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि हम भारतीय नौसेना, इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हैं, लेकिन यह कहना गलत है कि यह 2014 के बाद की उपलब्धि है। इसके निर्माण में 22 साल लगे और इसका श्रेय सभी सरकारों को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम रमेश ने तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी का एक वीडियो भी साझा किया है। इसके आधार पर उन्होंने कहा कि विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को 12 अगस्त 2013 को लांच किया था। पीएम मोदी ने आज इसे देश को समर्पित किया है। यानी 2014 के पहले भी आत्मनिर्भर भारत था। पीएम मोदी को छोड़ अन्य सभी प्रधानमंत्रियों ने शासन की निरंतरता को स्वीकार किया था। 




बता दें, पीएम मोदी ने आज कोच्चि में देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को देश को समर्पित किया। कोचीन शिपयार्ड पर तैयार किए गए इस विमान वाहक पोत के निर्माण में 20,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पोत के आधिकारिक तौर पर शामिल होने से नौसेना की ताकत दोगुनी हो जाएगी।

इस मौके पर पीएम ने कहा कि पिछले समय में भारत-प्रशांत क्षेत्र और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को लंबे समय तक नजरंदाज किया जाता रहा। लेकिन, आज ये क्षेत्र हमारे लिए देश की बड़ी रक्षा प्राथमिकता है। इसलिए हम नौसेना के लिए बजट बढ़ाने से लेकर उसकी क्षमता बढ़ाने तक, हर दिशा में काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, बूंद-बूंद जल से जैसे विराट समंदर बन जाता है। वैसे ही भारत का एक-एक नागरिक ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को जीना प्रारंभ कर देगा, तो देश को आत्मनिर्भर बनने में अधिक समय नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed