फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS Khanderi Submarine Commission in Indian Navy Today, Know all Specification

खंडेरी से नौसेना की बढ़ी ताकत, रक्षामंत्री बोले- पाक को बड़ा झटका देने में सक्षम है भारत

Sat, 28 Sep 2019 12:50 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 28 Sep 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
INS Khanderi Submarine Commission in Indian Navy Today, Know all Specification
आईएनएस खंडेरी - फोटो : PTI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में आज स्कॉर्पियन क्लास की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में कमीशन किया। इसके अलावा  पी-17ए सीरीज का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि को भी लॉन्च किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पहले, भारतीय नौसेना ने समुद्र में स्कॉर्पियन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को शामिल करने से इनकार कर दिया था। नौसेना को समुद्र में यूजर ट्रायल के दौरान इस पनडुब्बी के इंजन से ज्यादा आवाज आने की शिकायत थी। इस कारण खंडेरी को देरी से नौसेना में कमीशन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ताकतें मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती हैं, उन्हें कामयाब नहीं होनें देंगे: राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। रक्षामंत्री ने मझगांव बंदरगाह शिपबिल्डर्स लिमिटेड में आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद कहा कि क्षेत्र में शांति बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया के हर दरवाजे पर दस्तक दे रहें हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना खंडेरी के शामिल होने के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई है, और सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दुनिया में हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और अपना मजक उड़वाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं पनडुब्बी के नौसेना में शामिल किए जाने पर कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि भारत उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो अपनी पनडुब्बी खुद बनाते हैं।


खंडेरी की ये हैं विशेषताएं
यह पनडुब्बी स्टेल्थ और एयर इंडिपेंडेंट प्रॉपल्शन समेत कई तरह की तकनीकों से लैस है जिससे इसका पता लगाना दुश्मनों के लिए आसान नहीं होगा। यह टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटी-शिप मिसाइल से हमला करने में सक्षम है। युद्ध की स्थिति में यह पनडुब्बी हर तरह की अड़चनों से सुरक्षित और बड़ी आसानी से दुश्मनों को चकमा देकर बाहर निकल सकती है। 

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आएंगी। इसके अलावा इससे जमीन पर भी आसानी से हमला किया जा सकता है। इस पनडुब्बी का इस्तेमाल हर तरह के वॉरफेयर, ऐंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस के काम में भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed