{"_id":"61cda36d2154cb084316e7d2","slug":"inquiry-team-will-submit-report-to-government-will-know-the-truth-of-cds-rawat-helicopter-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"CDS Rawat Helicopter Crash: कल सरकार को रिपोर्ट सौंप सकती है टीम, पता चलेगा कि कैसे हादसे का शिकार हुआ था हेलीकॉप्टर? ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CDS Rawat Helicopter Crash: कल सरकार को रिपोर्ट सौंप सकती है टीम, पता चलेगा कि कैसे हादसे का शिकार हुआ था हेलीकॉप्टर?
Thu, 30 Dec 2021 05:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 30 Dec 2021 05:47 PM IST
सार
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने आठ दिसंबर को हुए हादसे की विस्तार से छानबीन की है। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। इसमें ब्लैक बॉक्स से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण भी किया गया है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में कल यानी शुक्रवार को बड़ी खबर आ सकती है। ,समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे की जांच के लिए बनाई गई तीनों सेनाओं की जांच टीम सरकार को अपनी रिपोर्ट 31 दिसंबर सौंप सकती हैं। जांच का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं। इसमें सेना और नौसेना के दो ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने आठ दिसंबर को हुए हादसे की विस्तार से छानबीन की है। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। इसमें ब्लैक बॉक्स से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण भी किया गया है। सूत्रों की मानें तो मामले की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना अचानक हुई थी। जांच में मूल उपकरण निर्माताओं की भी मदद मांगी गई थी।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना के मुताबिक, रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर जमा करना बाकी है। इस हादसे में देश ने अपने सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले जनरल को खो दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले तमिलनाडु के कुन्नूर में हादसे का शिकार हुए एमआई-17 में देश के पहले सीडीसी जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था। इसके अलावा उनकी पत्नी मधुलिका समेत 12 लोगों की भी जान चली गई थी। इसके बाद संसद के दोनों सदनों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया था। उन्होंने बताया था कि जनरल रावत अपने तय दौरे पर थे। आठ दिसंबर को 11.48 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लगभग 12:08 बजे अपना नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।
तत्काल स्थानीय प्रशासन का बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य में जुट गया। उस अवशेष से जितने भी लोगों को निकाला गया, उन्हें वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 14 में से 13 लोगों का वहीं पर निधन हो गया। राजनाथ सिंह ने बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सैन्य अधिकारियों की मौत पर संवेदना प्रकट की थी।