फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inquiry committee formed to investigate the death of 11 people in Kharghar, report to be submitted in month

Maharashtra: खारघर में हुई 13 लोगों की मौत की जांच के लिए कमेटी का गठन, एक महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

Thu, 20 Apr 2023 05:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 20 Apr 2023 05:56 PM IST
सार

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तथ्यों की जांच के लिए एक संसदीय समिति का गठन किया है। राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन
Inquiry committee formed to investigate the death of 11 people in Kharghar, report to be submitted in month
महाराष्ट्र सरकार - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने खारघर में हुई 13 लोगों की मौत के मामले में जांच कमेटी का गठन किया है। गुरुवार को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तथ्यों की जांच के लिए एक संसदीय समिति का गठन किया है। राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कमेटी के अध्यक्ष होंगे। अधिकारी को एक महीने में जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके अलावा समिति इस तरह के कार्यक्रम अगर भविष्य में होते हैं तो ध्यान रखने वाली बातों के संबंध में भी सरकार को बताना होगा।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने खारघर में समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने के लिए समारोह आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान लाखों लोग चिलचिलाती धूप में बैठे थे। आम जनता के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे भी गर्मी में बैठे थे। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए वह भी रुमाल लेकर बैठे थे। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। समारोह के दौरान तेज धूप की चपेट में आने के बाद 11 लोगों मौत हो गई थी। कार्यक्रम में लाखों लोगों ने भाग लिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा था कि तेज धूप की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि नवी मुंबई और पनवेल शहर के अस्पतालों में कुछ मरीज ‘वेंटिलेटर’ पर हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कुछ लोगों को खारघर के टाटा अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

धर्माधिकारी ने कहा- राजनीतिकरण न करें
खास बात यह है कि खारघर में मौसम विभाग की कोई लैब नहीं है, इस वजह से विभाग वहां अलर्ट जारी नहीं कर पाया। महाराष्ट्र सरकार की मांग पर विभाग ने 35 किलोमीटर दूर स्थित सांताक्रूज लैब के अनुसार खारघर के तापमान की संभावना जाहिर की थी, जो 34-35 डिग्री सेल्सियस था। घटना के बारे में समाज सेवक अप्पासाहेब धर्माधिकारी का कहना है कि कार्यक्रम में लोगों की मौत बेहद दुखद है। मेरी अपील है कि घटना का राजनीतिकरण न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, क्या है महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार
महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार है। 1995 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त सरकार ने पहली बार इस पुरस्कार की घोषणा की थी। पहला महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 1996 को दिया गया था।

इन क्षेत्रों में योगदान के लिए दिए जाते हैं फैसले

  1. साहित्य
  2. कला
  3. खेल
  4. विज्ञान
  5. समाज सेवा
  6. पत्रकारिता
  7. लोक प्रशासन
  8. स्वास्थ्य कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed