फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inflation rise on line as Tea Prices expected to increase as Weather Change affects Production news and update

Tea Price: क्यों महंगी होने जा रही आम आदमी की चाय? इस वजह से 20 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

Tue, 09 Jul 2024 03:05 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
मई-जून में अत्यधिक गर्मी और इसके बाद असम में लगातार बाढ़ के कारण उत्पादन में कमी आ रही है। वहीं, सरकार की ओर से 20 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से भी उत्पादन प्रभावित हुआ है।
loader
Inflation rise on line as Tea Prices expected to increase as Weather Change affects Production news and update
चाय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल आम आदमी को महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। एक के बाद एक बढ़ते खाद्य वस्तुओं के दामों ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है। बीते जून में आलू 59 फीसदी, प्याज 46 फीसदी और टमाटर 30 फीसदी महंगा हो गया। वहीं, इसी महीने चावल की कीमतें भी 13 फीसदी बढ़ी हैं। इसी बीच अब चाय की चुस्की भी महंगी होने जा रही है। मौसम की मार की वजह से इस वर्ष चाय उत्पादन में भारी कमी दर्ज की गई है। सालाना आधार पर चाय उत्पादन में 30 फीसदी तक की गिरावट आई है। इससे चाय की कीमतों में 20 फीसदी का उछाल देखा गया है, जो आगे भी जारी रहने का अनुमान है। हालांकि इस बढ़ोत्तरी से चाय उत्पादकों और कारोबारियों को जरूर राहत मिली है। जबकि उपभोक्ताओं को अब चाय के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी।


मई-जून में अत्यधिक गर्मी और इसके बाद असम में लगातार बाढ़ के कारण उत्पादन में कमी आ रही है। वहीं, सरकार की ओर से 20 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से भी उत्पादन प्रभावित हुआ है। मई में भारत का चाय उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 30 फीसदी से अधिक गिरकर 90.92 मिलियन किलोग्राम रह गया है।


चाय के व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि मई और जून महीने में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से चाय की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। चाय की कीमत और भी ऊंची रहेंगी, क्योंकि कटाई के मौसम में गर्मी और बाढ़ के कारण प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में उत्पादन में कमी आई है। कीमतों में यह उछाल संकट से जूझ रहे भारतीय चाय उद्योग के लिए राहत लेकर आई है। क्योंकि पिछले एक दशक में चाय की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच बढ़ती उत्पादन लागत से जूझ रहा है।

20 फीसदी तक बढ़े चाय के दाम
चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार जून के आखिरी हफ्ते में औसत चाय की कीमत बढ़कर 217.53 रुपये (2.61 डॉलर) प्रति किलोग्राम हो गईं, जो एक साल पहले की तुलना में लगभग 20 फीसदी अधिक है। अप्रैल में अच्छी मांग के बावजूद गर्मी की वजह से उत्पादन में कमी आने के बाद चाय की कीमतों में उछाल आया है। जून में चाय का उत्पादन बेहतर हुआ है, लेकिन असम में आई बाढ़ की वजह से कई जिलों में चाय की तुड़ाई फिलहाल कम हो रही है।

जानकारों का कहना है कि भारत के कुल चाय उत्पादन का आधे से अधिक हिस्सा जुलाई से अक्तूबर के दौरान तोड़ा जाता है। 2024 में औसत चाय की कीमतें पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी से 20 फीसदी तक अधिक हो सकती हैं। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार 2024 के पहले चार महीनों में भारत का चाय निर्यात एक साल पहले की तुलना में 37 फीसदी बढ़कर 92 मिलियन किलोग्राम हो गया है। सर्वाधिक चाय निर्यात से मिस्र और यूनाइटेड किंगडम, इराक, ईरान और रूस को की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed