फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inflation During Festive Month Central Government Alert Food Items prices to be controlled news and updates

Inflation: राखी, दशहरा-दिवाली पर महंगाई रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम, घी-मैदा, बेसन के दामों पर रखेगी नजर

Sat, 03 Aug 2024 02:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 03 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

केंद्रीय खाद्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने प्राइस मॉनिटरिंग सिस्टम (PMS) मोबाइल एप के वर्जन 4.0 की शुरुआत की। इसके तहत सरकार बैंगन, बाजरा, रागी, अंडा, सूजी, बेसन, मैदा, घी, काली मिर्च, धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी और केला जैसे 16 आइटम पर भी नजर रखेगी। 

विज्ञापन
Inflation During Festive Month Central Government Alert Food Items prices to be controlled news and updates
महंगाई से बचाने के लिए सरकार तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में खाने-पीने की जरूरी चीजों की कीमतों पर निगरानी रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 16 और खाने पीने की चीजों के दाम की रोजाना मॉनिटरिंग करने का फैसला किया है। अभी तक सिर्फ 22 जरूरी चीजों के दाम की मॉनिटरिंग हो रही थी।
विज्ञापन


केंद्रीय खाद्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने प्राइस मॉनिटरिंग सिस्टम (PMS) मोबाइल एप के वर्जन 4.0 की शुरुआत की। इसके तहत सरकार बैंगन, बाजरा, रागी, अंडा, सूजी, बेसन, मैदा, घी, काली मिर्च, धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी और केला जैसे 16 आइटम पर भी नजर रखेगी। इसके लिए सरकार ने देश के 34 राज्यों के 550 केंद्रों से बनाए हैं। यहां से दामों की मॉनिटरिंग की जाएगी। अभी तक सरकार  चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, अरहर दाल, मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पति, चीनी, चाय, नमक, आलू, प्याज, दूध, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल, गुड़, सोया तेल, सूरजमुखी तेल,पाम तेल, टमाटर की मॉनिटरिंग करती थी। 
विज्ञापन


प्राइस मॉनिटरिंग सिस्टम मोबाइल एप के 4.0 वर्जन की शुरुआत करते हुए केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने 1 अगस्त, 2024 से प्राइस मॉनिटरिंग के तहत 16 अतिरिक्त वस्तुओं को शामिल किया है। रोजाना कीमतों की निगरानी के तहत पहले से ही 22 वस्तुएं शामिल हैं। अब कुल 38 चीजों के कीमतों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 550 केन्द्रों से रोजाना कीमतों की निगरानी कर रहा है। विभाग द्वारा निगरानी किए जा रहे प्राइस डेटा सरकार, आरबीआई और विश्लेषकों को सीपीआई मुद्रास्फीति के बारे में नीतिगत फैसले के लिए अग्रिम जानकारी प्रदान करते हैं। 38 चीजों का कुल सीपीआई भार में लगभग 31 फीसदी हिस्सा है, जबकि 22 चीजों का सीपीआई भार 26.5 फीसदी है। नई जोड़ी गई 16 चीजों में बाजरा, ज्वार, रागी, सूजी (गेहूं), मैदा (गेहूं), बेसन, घी, मक्खन, बैंगन, अंडा, काली मिर्च, धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और केला शामिल हैं।


डेली प्राइस मॉनिटरिंग मूल्य निगरानी के तहत खाद्य पदार्थों के कवरेज में बढ़ोतरी खाद्य पदार्थों में कीमत अस्थिरता को स्थिर करने और समग्र मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए नीतिगत उपायों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल उपभोक्ताओं के लिए जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और सामर्थ्य के मुद्दों पर ध्यान दिए जाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed