{"_id":"623f24368fd9451574010894","slug":"inflation-congress-protest-in-three-phases-from-march-31-to-april-7-this-appeal-to-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का विरोध: कांग्रेस का तीन चरणों में 31 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रदर्शन, लोगों से की यह अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महंगाई का विरोध: कांग्रेस का तीन चरणों में 31 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रदर्शन, लोगों से की यह अपील
Sat, 26 Mar 2022 08:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:03 PM IST
सार
31 मार्च को कांग्रेस के सभी नेता लोगों के घर-घर जाकर सरकार के खिलाफ की अनदेखी पर सवाल उठाएगी। 2 से 4 अप्रैल के बीच कांग्रेस जनता के लोगों के साथ जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी। 7 अप्रैल को राज्य की राजधानियों में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के खिलाफ 31 मार्च से 7 अप्रैल तक तीन चरणों में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी ने लोगों से आह्वान किया है कि फिलहाल देश में चुनाव नहीं है। बीते चुनावों में चाहे किसी को वोट किया हो और वैचारिक रूप से भले कांग्रेस से न जुड़े हों, लेकिन महंगाई के खिलाफ बहरी सरकार को जगाने के लिए महंगाई मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बनें। शनिवार को पार्टी के महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों की बैठक में महंगाई के खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ने की रणनीति तय हुई।
विज्ञापन
दरअसल, महंगाई के खिलाफ पूरे देश में अभियान छेड़कर पार्टी आम लोगों की नाराजगी को भी कुरेदना चाहती है। पार्टी लोगों से रूबरू होकर यह साबित करना चाहती है कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों की वृद्धि से कैसे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ा है और अन्य वस्तुओं की कीमतें भी प्रभावित हुई हैं। इसी पर फोकस कर 31 मार्च को कांग्रेस के सभी नेता लोगों के घर-घर जाकर सरकार के खिलाफ की अनदेखी पर सवाल उठाएगी। 2 से 4 अप्रैल के बीच कांग्रेस जनता के लोगों के साथ जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी। 7 अप्रैल को राज्य की राजधानियों में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अच्छे दिन की लूट ने जनता का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई से पूरा देश पीड़ित और प्रभावित है इसलिए लोगों की जेब काट रही बहरी सरकार के कान खोलने और जिंदगी बचाने में उन्हें भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
चुनाव की तारीख की घोषणा करे आयोग: शिवसेना
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि जल्द ही अगले प्रदेश में होने वाले चुनाव की घोषणा कर दें ताकि पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि रुक सके।