फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Infant stuck in bore well in Odisha rescued being taken to hospital Official Updates

Odisha: ओडिशा में बोरवेल में फंसा नवजात, आठ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया; अस्पताल में भर्ती

Tue, 12 Dec 2023 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर/संबलपुर (ओडिशा)
पीटीआई, भुवनेश्वर/संबलपुर (ओडिशा) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Dec 2023 10:42 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को उसके अंदर फंसे होने का पता चला। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि नवजात इस बोरवेल के अंदर कैसे फंस गया। लोगों का मानना है कि कोई बच्चे को बोरवेल के अंदर फेंककर चला गया होगा।

विज्ञापन
Infant stuck in bore well in Odisha rescued being taken to hospital Official Updates
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के संबलपुर में एक बोरवले में मंगलवार को एक नवजात फंस गया। इसके बाद उसे बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। आठ घंटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रंगाली क्षेत्र के लारीपाली गांव में यह बोरवेल करीब 15-20 फुट गहरा है। इसमें ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। नवजात बच्चे का कोई परिजन फिलहाल सामने नहीं आया है। उसे बाहर निकालने के लिए बोरवेल के बगल में एक और गड्ढा किया गया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष राहत आयुक्त ने कही यह बात
राज्य के विशेष राहत आयुक्त ने रंगाली से अग्निशनम कर्मियों और झारसागुडा से ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल की एक टीम को बचाव अभियान के लिए मौके पर भेजा। ओडिशा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक ज्ञानरंजन दास ने बताया कि कटक के मंडाली से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम भी बोरवेल वाले स्थान पहुंची। 


बोरवेल के अंदर फेंके जाने का शक
पुलिस ने बताया कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को उसके अंदर फंसे होने का पता चला। उपयोग में नहीं लाया जा रहा यह बोरवेल गांव के पास वन में है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि नवजात इस बोरवेल के अंदर कैसे फंस गया। लोगों का मानना है कि कोई बच्चे को बोरवेल के अंदर फेंककर चला गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed