{"_id":"631365454c148e76544c58f7","slug":"industrialists-body-found-wrapped-in-plastic-wrap-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: चेन्नई में प्लास्टिक की चादर में लिपटा मिला उद्योगपति का शव, पास में खड़ी मिली कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: चेन्नई में प्लास्टिक की चादर में लिपटा मिला उद्योगपति का शव, पास में खड़ी मिली कार
Sat, 03 Sep 2022 08:01 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 08:01 PM IST
सार
पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने प्रारंभिक निरीक्षण के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई के चिन्मय नगर-नेरकुंडम रोड पर शनिवार सुबह 62 वर्षिय एक उद्योगपति का प्लास्टिक की चादर में लिपटा हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने प्रारंभिक निरीक्षण के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह सफाई करने के लिए सफाईकर्मी नगर-नेरकुंडम रोड के पास पहुंचे थे। उसी दौरान चिन्मय नगर में कूम नदी पुल के पास उन्हें काले रंग की प्लास्टिक शीट में लिपटा शव दिखाई दिया। सफाईकर्मी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के सिर से खून निकल रहा था। उद्योगपति के पैर और हाथ बंधे हुए थे और उनका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। शव के पास से एक कार भी खड़ी हुई थी।
पुलिस ने मृतक की पहचान आंबक्कम के 60 वर्षीय व्यवसायी भास्करन के रूप में की है। शुक्रवार को भास्करन सुबह अपने घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर उनके बेटे कार्तिक ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्योगपति के बेटे कार्तिक ने अपने पिता के घर न पहुंचने पर आदमबक्कम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि भास्करन के एटीएम कार्ड से दो बार 10-10 हजार रुपये निकाले गए थे।