फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indus waters agreement: India will stop the water of its share from going to Pakistan

सिंधु जल समझौता: पाक पर दबाव बनाने की तैयारी, अपने हिस्से का पानी जाने से रोकेगा भारत

Sun, 25 Nov 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
indus waters agreement: India will stop the water of its share from going to Pakistan
Indus Water Treaty
भारत ने आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत 1960 की सिंधु जल समझौते के अपने हिस्से के पानी को पाकिस्तान जाने से रोकेगा। इसके लिए भारत दो बांध समेत तीन परियोजनाओं पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते के तहत भारत को मिले उसके हिस्से का काफी पानी पाकिस्तान जाता है। लेकिन अब इसे रोकने की योजना बन गई है। भाारत अपने हिस्से के पानी को पाक जाने से रोकने के लिए पंजाब के शाहपुर कांडी बांध परियोजना, सतलुज-ब्यास की दूसरी लिंक परियोजना और जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित उज्ज बांध परियोजना को जल्द ही पूरा कर लेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि सिंधु जल संधि के प्रावधानों के तहत सतलज, व्यास और रावी का पानी भारत को और सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को दिया गया है। पर जम्मू एवं कश्मीर की दो जल विद्युत परियोजनाओं की डिजाइन को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति दर्ज कराई थी और 2016 में इस मामले को लेकर विश्व बैंक पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने नौ सालों की बातचीत के बाद 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें विश्व बैंक भी एक हस्ताक्षरकर्ता (सिग्नेटरी) है। दोनों देशों के जल आयुक्तों को साल में दो बार मुलाकात करनी होती है और परियोजना स्थलों एवं महत्त्वपूर्ण नदी हेडवर्क के तकनीकी दौरे का प्रबंध करना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed