{"_id":"5c61c16bbdec2273a74d057c","slug":"indonesia-protest-against-proposed-law-on-blasphemy-and-pornography-in-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया : संगीत में ईशनिंदा व पोर्नोग्राफी पर प्रस्तावित कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडोनेशिया : संगीत में ईशनिंदा व पोर्नोग्राफी पर प्रस्तावित कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन
Tue, 12 Feb 2019 12:09 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया में ईश निंदा और पोर्नोग्राफी युक्त संगीत के खिलाफ प्रस्तावित कानून को लेकर मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रस्तावित कानून में संगीतकारों के विदेशी संस्कृति से नकारात्मक प्रभाव वाले और मानवीय सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले तत्व शामिल करने पर रोक लगाए जाने की बात है। उल्लंघन करने पर जेल की सजा भी हो सकेगी।
विज्ञापन
आलोचकों का कहना है कि इस कानून का उपयोग अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने में हो सकता है। इस कानून को लागू किए जाने के खिलाफ ऑनलाइन अभियान भी चल रहा है जिस पर करीब पौने तीन लाख लोगों ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
