{"_id":"597d1add4f1c1bec548b45b7","slug":"indo-pak-will-talk-tomorrow-on-two-hydroelectricity-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पनबिजली प्रोजेक्टों पर कल बात करेंगे भारत-पाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दो पनबिजली प्रोजेक्टों पर कल बात करेंगे भारत-पाक
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:01 AM IST
विज्ञापन
Indo-pak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधु जल समझौते के तहत आने वाली दो पनबिजली परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को बातचीत होगी। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाशिंगटन में विश्व बैंक मुख्यालय में यह वार्ता होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन सचिव अमरजीत सिंह इस वार्ता के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इसमें विदेश मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, पाक मीडिया में पहले आई खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के जल एवं ऊर्जा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ पड़ोसी मुल्क के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
इसमें उनके मंत्रालय के सचिव नसीम खोखर भी शामिल होंगे। दोनों देशों के बीच इन दो परियोजनाओं पर इस साल मार्च में पाकिस्तान में स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) की बैठक हुई थी। अधिकारी ने बताया कि वाशिंगटन में होने वाली बैठक विश्व बैंक के उन प्रयासों का हिस्सा है
विज्ञापन
जिसके तहत वह पाकिस्तान द्वारा भारत की किशनगंगा और रत्ले पनबिजली परियोजना को लेकर गए उठाए गए मुद्दों का हल निकालने के लिए एक तंत्र बनाने का रास्ता निकालना चाहता है। अधिकारी ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि
पाक में सुप्रीम कोर्ट के पनामागेट मामले में पीएम नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराने के फैसले के बाद मची सियासी उठापटक के बीच आसिफ इस बैठक में शामिल हो पाएंगे या नहीं। हालांकि वार्ता अपने निर्धारित समय पर ही होगी।