{"_id":"58ef8e3e4f1c1b9c36cf88dc","slug":"india-pakistan-postponed-there-meeting-on-indus-water-treaty","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत, पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर सचिव स्तर की बातचीत स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत, पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर सचिव स्तर की बातचीत स्थगित
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Thu, 13 Apr 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
सिंधु जल समझौता
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर दो विवादित पनबिजली परियोजनाओं के संदर्भ में होने वाली सचिव स्तर की बातचीत इस महीने के आखिर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
समाचार पत्र ‘द नेशन’ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है दोनों देशों के बीच यह बातचीत 11-13 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन अब यह अप्रैल के आखिर तक के लिए टल गई है। अखबार की रिपोर्ट में बातचीत के स्थगित होने की कोई वजह नहीं बताई गई है।
पाकिस्तान के ऊर्जा एवं जल मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले महीने कहा था कि दोनों पक्ष किशनगंगा (330 मेगावाट) और रातले (850 मेगावाट) परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए 11-13 अप्रैल को वाशिंगटन में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में हो रहा है इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण
भारत इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण जम्मू-कश्मीर में करा रहा है। पाकिस्तान ने इन दोनों पनबिजली परियोजनाओं के डिजाइन को लेकर आपत्ति जताई है। बहरहाल, सिंधु जल संधि आयुक्त आसिफ बेग ने अखबार से कहा कि 11-13 अप्रैल की तारीख बैठक के लिए तय नहीं थी, क्योंकि ये दोनों तिथियां सिर्फ प्रस्तावित थी। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक ने दोनों देशों की सहमति से बैठक के लिए नई तिथि तय करेगा। बेग ने कहा कि उन्हें नई तिथियों के बारे में अभी पता नहीं है।