फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indo-Pak Officials From Sindhu Commission To Meet On 20th March

भारत-पाक के बीच स्थायी सिंधु आयोग की बैठक 20 मार्च को

Mon, 06 Mar 2017 04:10 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Mon, 06 Mar 2017 04:10 AM IST
विज्ञापन
Indo-Pak Officials From Sindhu Commission To Meet On 20th March
सिंधू नदी - फोटो : wikipedia
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर इस महीने की 20 और 21 तारीख को लाहौर में स्थायी सिंधु आयोग की बैठक होगी। उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत ने इस वार्ता को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


वर्ष 1960 में दोनों देशों के बीच हुई सिंधु जल संधि के मुताबिक दोनों देशों के लिए साल में कम से कम एक बार आयोग की बैठक करना अनिवार्य है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारत के सिंधु जल आयुक्त और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले आयोग की मई 2015 में बैठक हुई थी।
विज्ञापन


भारत सरकार पाकिस्तान के साथ इस बातचीत को ज्यादा महत्व देती नहीं दिख रही है। उसने कहा है कि बातचीत का मतलब दोनों देशों के बीच सरकार के स्तर पर बातचीत बहाल होने के रूप में नहीं देखा जा सकता। उड़ी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि खून और पानी दोनों एक साथ नहीं बह सकता।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed