फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indo-Pak foreign secretary talks

क्या पिघलेगी रिश्तों पर जमी बर्फ, भारत-पाक विदेश सचिवों की बातचीत आज

Tue, 26 Apr 2016 05:47 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 05:47 AM IST
विज्ञापन
Indo-Pak foreign secretary talks
india pakistan flag

कूटनीति उस कॉरिडोर की तरह है, जिसके दरवाजे कभी बंद नहीं होते। इसकी ताजा मिसाल 26 अप्रैल को होने वाली भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की भेंट है। दोनों देशों के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है कि मंगलवार को हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन (इस्तांबुल प्रॉसेस) से इतर उनके विदेश सचिवों में द्विपक्षीय चर्चा होगी। उम्मीद है कि इसमें पठानकोट एयरबेस पर हमले का मुद्दा उठेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी 26 अप्रैल की सुबह नई दिल्ली आएंगे। वह हैदराबाद हाउस में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके इतर चौधरी विदेश सचिव एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता और दोनों ओर से होने वाली समग्र वार्ता (सीबीडी) की प्रगति पर चर्चा करेंगे। दोनों बातचीत रुकी हुई है। 
विज्ञापन

 

 

सूत्रों के मुताबिक बातचीत का फोकस पठानकोट हमले की जांच और इसके लिए एनआईए का संभावित पाक दौरा होगा। भारत और पाकिस्तान की ओर से पिछले साल दिसंबर में सीबीडी के ऐलान के बाद दोनों विदेश सचिवों की यह पहली औपचारिक मुलाकात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इस साल मार्च में दोनों के बीच नेपाल की सार्क बैठक में अनौपचारिक बातचीत हुई थी। इस साल जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद विदेश सचिव स्तर पर सीबीडी को जारी रखने की प्रक्रिया रुक गई थी।

 

दोनों विदेश सचिवों की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत स्थगित होने की  बात कर माहौल गर्मा चुके हैं। हालांकि दोनों विदेश मंत्रालय के प्रवक्ताओं ने बासित के बयान का खंडन किया था।
 

 

विदेश सचिव जय शंकर ने भी कहा था कि वार्ता निलंबित नहीं है बल्कि पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता प्रक्रिया को लेकर नियम, शर्तें समेत अन्य मोडेलिटीज तय की जा रही हैं।

क्या होगा भारत-पाक में

Indo-Pak foreign secretary talks
भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के साथ एक बार फिर हिंदुस्तानी सरजमीं पर मैच खेलेंगे - फोटो : BBC
1.दोनों विदेश सचिव पठानकोट हमले के बाद पहली बार मिलेंगे।
2. एयरबेस पर हमले के बारे में बातचीत होगी।
3. आतंकी हमले में जांच की प्रगति और पाक के सहयोग पर चर्चा
4. एनआईए के पाकिस्तान जाने को लेकर चर्चा  की पूरी संभावना
5 समग्र वार्ता की प्रक्रिया, मुद्दे, स्वरूप और स्थान को लेकर चर्चा 

क्या है भेंट का आशय
दोनों विदेश सचिवों के बीच 30 से 60 मिनट की वार्ता संभव है। समग्र वार्ता की रूपरेखा आदि को तय करने के लिए विदेश सचिव एस जयशंकर को इस्लामाबाद जाना था। अब यह प्रक्रिया एजाज अहमद के साथ नई दिल्ली में पूरी हो जाएगी। लेकिन यह विदेश सचिव स्तरीय वार्ता प्रक्रिया नहीं बल्कि प्री-वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा होगी।

हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन
हार्ट ऑफ एशिया इस्तांबुल प्रॉसेस की शुरुआत 2 नवंबर 2011 को हुई थी। इसका उद्देश्य सुरक्षित और स्थायी अफगानिस्तान के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को बढ़ाना है। इसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, सऊदी अरब, तजाकिस्तान , तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात समेत कुल 14 सदस्य देश हैं।

अमेरिका समेत कुछ देश पर्यवेक्षक के तौर पर शरीक होते हैं। इस क्रम में पिछला सम्मेलन 9 दिसंबर, 2015 को इस्लामाबाद में हुआ था। इसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हिस्सा लिया था और उसके बाद दोनों देशों के रिश्ते की गाड़ी आगे बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed