{"_id":"599f12a94f1c1bbe448b469d","slug":"indo-nepal-integrated-check-post-in-brigunj-to-be-operational-by-dec-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल के बीच बिरगंज चेक पोस्ट बढ़ाएगा व्यापार, दिसंबर में होगा चालू ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत-नेपाल के बीच बिरगंज चेक पोस्ट बढ़ाएगा व्यापार, दिसंबर में होगा चालू
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Aug 2017 05:32 AM IST
विज्ञापन
birgunj check post
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल के बीच साल के आखिर में बिरगंज में एकीकृत चेक पोस्ट बनाने की योजना है। भारतीय विेदेश सचिव एस जयशंकर ने इसकी घोषणा की। चेक पोस्ट दोनों देशों के बीच के व्यापार करने के उद्देश्य से दिसंबर में संचलित किया जाएगा।
विज्ञापन
Read Also: भारत के साथ नेपाल ने किए 5 बड़े समझौते, मोदी बोले- हिमालय जितने पुराने और मजबूत हैं संबंध
विज्ञापन
एस जयशंकर ने नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा और पीएम मोदी के बीच बैठक में हुई बातों को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि नेपाल के पीएम ने भारत के साथ दो और चेक पोस्ट भैरवा और नेपालगंज को संचालित करने के लिए भी बात की है।
विज्ञापन
इन दोनों चेक पोस्ट से दोनों के देशों के बीच आव्रजन, सीमा शुल्क जांच, संगरोध, माल अग्रेषण, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रबंधन, वित्तीय संस्थानों और व्यापारियों के लिए सुविधा होगी।
विदेश सचिव ने आगे बताया कि बिहार के मोतिहारी से नेपाल के अमलेकगंज तक पेट्रोलियम पाइपलाइन बिछाई जाएगी जो सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक है। इस पाइपलाइन के जरिए नेपाल को ईंधन की आपूर्ति की जाएगी।
Read Also: भाषण के दौरान नेपाल के PM को आई खांसी, सुषमा ने खुद दिया पानी का गिलास
बता दें कि अगस्त 2015 में भारत और नेपाल सरकार के बीच इस पाइपलाइन को लेकर एक मेमोरेडंम पर हस्ताक्षर हुए थे।