फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo start operating wide body Boeing 777 aircraft from today February one 2023

Mumbai: आज से चौड़े आकार वाले बोइंग 777 विमानों का संचालन शुरू करेगी इंडिगो, भोजन की बुकिंग कर सकेंगे यात्री

Wed, 01 Feb 2023 02:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 02:14 AM IST
सार

एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा, बोइंग 777 विमान में इकोनॉमी और बिजनेस दोनों श्रेणियां उपलब्ध होंगी। इसमें 400 यात्रियों की बैठने की क्षमता है।

विज्ञापन
Indigo start operating wide body Boeing 777 aircraft from today February one 2023
इंडिगो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

इंडिगो बुधवार से दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर चौड़े आकार वाले बोइंग 777 विमानों का संचालन शुरू करेगी। यह जानकारी कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को दी। 
विज्ञापन


गुरुग्राम स्थित मुख्यालय वाली इंडिगो 16 से अधिक सालों से अब तक सिर्फ संकरे आकार वाले इकोनॉमी श्रेणी के विमानों का ही संचालन करती रही है। अब इसके बेड़े में पहली बार एक जोड़ी चौड़े आकार वाले विमान शामिल किए जा रहे हैं।


विमान में भोजन और शराब की बुकिंग कर सकेंगे यात्री
एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा, बोइंग 777 विमान में इकोनॉमी और बिजनेस दोनों श्रेणियां उपलब्ध होंगी। इसमें 400 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। चौड़े आकार वाले विमानों से भारत और तुर्की के बीच हवाई यात्रा की बढ़ रही मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। महामारी के बाद तुर्की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में उभरा है। ग्राहक अब विमान में पहले से भोजन की बुकिंग कर सकेंगे और उड़ान के दौरान शराब भी खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed