फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo plane lands safely at Kolkata airport after smoke warning in aircraft

IndiGo: धुएं की चेतावनी के बाद इंडिगो का विमान कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरा, सभी यात्री सुरक्षित

Sun, 21 Aug 2022 07:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 07:42 PM IST
सार

इंडिगो ने एक बयान में कहा, पायलटों ने अपने एसओपी का पालन किया और कोलकाता में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। आगमन के बाद आवश्यक निरीक्षण किया गया। चेतावनी की पुष्टि की गई जो नकली थी। डिटेक्शन सिस्टम में आवश्यक सुधार जारी हैं। 

विज्ञापन
IndiGo plane lands safely at Kolkata airport after smoke warning in aircraft
इंडिगो एयरलाइंस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो की एक फ्लाइट के पायलटों ने कार्गो होल्ड एरिया में धुएं का पता लगते ही कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से लैंडिंग को प्राथमिकता देने को कहा। ये घटना दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में हुई है। 
विज्ञापन


कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2513 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। इंडिगो के अनुसार, लैंडिंग से पहले पायलटों द्वारा सभी निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एओपी) का पालन किया गया था। 
विज्ञापन


इंडिगो ने एक बयान में कहा, पायलटों ने अपने एसओपी का पालन किया और कोलकाता में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। आगमन के बाद आवश्यक निरीक्षण किया गया। चेतावनी की पुष्टि की गई जो नकली थी। डिटेक्शन सिस्टम में आवश्यक सुधार जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानन सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता जाने वाले विमान के कार्गो होल्ड एरिया में धुएं के कारण इंडिगो के पायलटों ने आज 'मे डे' की घोषित किया। डीजीसीए के एख अधिकारी ने बताया,  र्गो होल्ड एरिया में धुएं की चेतावनी के बाद पायलटों ने 'मे डे' घोषित किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। लेकिन यह एक नकली चेतावनी थी। 

 
'मे डे' एक संकटकालीन कॉल है जिसका उपयोग आम तौर पर एक पायलट द्वारा जहाज या विमान पर आपात स्थिति का संकेत देने के लिए किया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed