फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emergency landing of Indigo plane going from Delhi to Leh; Technical glitch in Hyderabad-Tirupati flight

Flight Diverted: दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग; हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट में तकनीकी खराबी

Thu, 19 Jun 2025 09:46 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 19 Jun 2025 09:46 AM IST
सार

लेह जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को दिल्ली लौटा दिया गया। उड़ान संख्या 6ई2006 विमान दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। बाद में इसकी दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग हुई। वहीं हैदराबाद से तिरुपति जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई। 

विज्ञापन
Emergency landing of Indigo plane going from Delhi to Leh; Technical glitch in Hyderabad-Tirupati flight
इंडिगो के विमान की आपात लैंडिग, लेह पहुंचने से पहले वापस दिल्ली लौटा - फोटो : फ्लाइटरडार24

विस्तार

दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट की सूचना पर विमान को वापस दिल्ली लाया गया। विमान की आपात लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया। वहीं हैदराबाद से तिरुपति जा रहे स्पाइसजेट के विमान एसजी 2696 की तकनीकी खराबी आने के बाद वापस हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन

 
इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के लेह में उतरने के लिए परिचालन प्रतिबंधों के कारण इसे वापस  दिल्ली लौटना पड़ा। पायलट वापस दिल्ली लौट आया। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है। इस बीच यात्रियों को लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया का फैसला; वाइडबॉडी विमानों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15% तक कीं कम

Emergency landing of Indigo plane going from Delhi to Leh; Technical glitch in Hyderabad-Tirupati flight
हैदराबाद वापस लौटा विमान। - फोटो : फ्लाइटराडार24
हैदराबाद वापस लौटी फ्लाइट
हैदराबाद से तिरुपति जा रहे स्पाइसजेट एसजी 2696 विमान में तकनीकी खराबी आ गई। यह विमान सुबह 6:10 बजे उड़ना था, लेकिन यह 6:19 पर उड़ा। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। पीआरओ जीएमआर ने बताया कि विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लाया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट ने बताया कि 19 जून 2025 को हैदराबाद-तिरुपति उड़ान संचालित करने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान में टेक-ऑफ के बाद AFT बैगेज डोर लाइट में रुक-रुक कर रोशनी आई। पूरे समय केबिन में दबाव सामान्य रहा। एहतियात के तौर पर पायलटों ने हैदराबाद लौटने का फैसला किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग नहीं की। तिरुपति की आगे की यात्रा संचालित करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। 
 

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में खराबी
इससे पहले सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को नीचे उतारना पड़ा। ड्रीमलाइनर विमान एआई180 समय पर (रात 12.45 बजे) हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5.20 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें: नहीं थम रहा एअर इंडिया की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला, आज तीन और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट कैंसिल

दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में आई थी खराबी

इससे पहले हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा था। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed