फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India cancels 3 international flights due to maintenance, technical and other issues

Air India: नहीं थम रहा एअर इंडिया की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला, आज तीन और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट कैंसिल

Wed, 18 Jun 2025 07:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 18 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

Air India: एक दिन पहले डीजीसीए ने जानकारी देते हुए बताया था कि एक हफ्ते में (12 जून से 17 जून शाम छह बजे तक) एअर इंडिया के 83 उड़ानें रद्द हो गई हैं। वहीं अब इस संख्या में और इजाफा हुआ है। आज एअर इंडिया की तीन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रखरखाव, तकनीकी और अन्य समस्याओं के कारण रद्द हुईं हैं।

विज्ञापन
Air India cancels 3 international flights due to maintenance, technical and other issues
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

एअर इंडिया ने बुधवार, 18 जून को अपनी तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया। इन उड़ानों के रद्द होने के पीछे तकनीकी खराबी, मेंटेनेंस और सुरक्षा संबंधी कारण बताए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से दो उड़ानों में यात्री पहले से ही विमान में सवार हो चुके थे, जिन्हें बाद में उतारा गया। एअर इंडिया इन दिनों गंभीर तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट्स रद्द की जा रही हैं, लेकिन इससे यात्रियों को भारी असुविधा भी हो रही है।
विज्ञापन



कौन-कौन सी उड़ानें रद्द की गईं?
  • टोरंटो से दिल्ली की उड़ान (AI188) - यह उड़ान मेंटेनेंस लंबा चलने और फ्लाइट क्रू की ड्यूटी की समय सीमा पार होने की वजह से रद्द की गई। इस उड़ान में यात्री पहले से विमान में बैठ चुके थे। बाद में उन्हें उतार कर फ्लाइट को रद्द किया गया।
  • विज्ञापन
  • दुबई से दिल्ली की उड़ान (AI996) - यह फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द हुई। इस उड़ान में भी यात्रियों को विमान में चढ़ा दिया गया था लेकिन बाद में उन्हें भी उतारना पड़ा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिल्ली से बाली की उड़ान (AI2145) - यह फ्लाइट उड़ान भरने के बाद बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौट आई। बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट की खबर के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे लौटाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया।

यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: हादसे के बाद बचावकर्मी ने मलबे से निकाले 70 तोला सोने के आभूषण, 50 हजार कैश; पुलिस को सौंपा

एअर इंडिया का बयान
एयरलाइन ने कहा कि वह सभी प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। साथ ही, यात्रियों को पूरा रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नई बुकिंग की सुविधा दी जा रही है।

आने वाले दिनों में और फ्लाइट्स में हो सकती हैं रुकावटें
एअर इंडिया ने आगे बताया कि उसे कुछ और उड़ानों में भी रुकावटें आने की आशंका है, खासकर बोइंग 787 विमानों पर चल रही विशेष जांच, मौसम की खराबी और हवाई क्षेत्र की पाबंदियों के चलते।

यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: विमान हादसे के बाद मुश्किल में बीमा कंपनियां, पॉलिसीधारक के साथ नामित के निधन से फंसा पेंच

अहमदाबाद हादसे के बाद और बढ़ी निगरानी
बता दें कि, 12 जून को एअर इंडिया के एक बोइंग 787-8 विमान की अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने एअर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी थी। एअर इंडिया के पास कुल 33 बोइंग 787 विमान हैं (26 B787-8 और 7 B787-9)। 12 से 17 जून के बीच इनमें से 66 उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं।

डीजीसीए का निरीक्षण और सुझाव
हाल ही में डीजीसीए ने एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कई उड़ानों में आई तकनीकी समस्याओं पर चिंता जताई गई और एयरलाइन को अपनी इंजीनियरिंग, संचालन और ग्राउंड स्टाफ के बीच समन्वय सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता बढ़ाने की भी सलाह दी गई ताकि यात्रियों को होने वाली देरी कम की जा सके। हालांकि, डीजीसीए ने यह भी स्पष्ट किया कि बोइंग 787 विमानों पर की गई हालिया जांच में कोई बड़ी सुरक्षा खामी नहीं पाई गई। विमानों और उनकी मेंटेनेंस प्रणाली को मौजूदा सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed