फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo flight from Delhi to Patna returned due dense fog rail traffic continues to be affected weather update

घना कोहरा बना मुसीबत: पटना नहीं उतर सकी इंडिगो की उड़ान, वापस दिल्ली लौटी; हवाई के साथ रेल यातायात भी बेहाल

Fri, 09 Jan 2026 12:32 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 09 Jan 2026 12:32 AM IST
सार

घने कोहरे के कारण दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 6549 आधी रात को वापस दिल्ली लौट आई। पटना के ऊपर दृश्यता 600 मीटर रह जाने से लैंडिंग संभव नहीं थी। विमान को काफी देर हवा में रखने के बाद सुरक्षा कारणों से लौटाया गया। इससे काफी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
IndiGo flight from Delhi to Patna returned due dense fog rail traffic continues to be affected weather update
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : X/@IndiGo6E

विस्तार

उत्तर भारत में जारी घने कोहरे ने हवाई और रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार आठ जनवरी की रात दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। मौसम की मार के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित होने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


दिल्ली के टर्मिनल एक से रात नौ बजे रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6549 तय समय से करीब आधे घंटे की देरी से रात 9.30 बजे उड़ान भर सकी। यात्रियों को पहले ही जानकारी दी गई थी कि पटना हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की आशंका है, इसलिए एहतियातन विमान में अतिरिक्त ईंधन भरा गया है। यह फैसला बाद में अहम साबित हुआ।

विज्ञापन

पटना के आसमान में बिगड़े हालात
रात करीब साढ़े दस बजे जब विमान पटना के ऊपर पहुंचा, तब दृश्यता सिर्फ 600 मीटर रह गई थी। यह सुरक्षित लैंडिंग के लिए पर्याप्त नहीं मानी जाती। पायलट ने विमान को कुछ समय तक करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ाते हुए हालात सुधरने का इंतजार किया, लेकिन कोहरा और घना होता चला गया। दृश्यता में सुधार नहीं होने पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज ठाकरे के 'बाहरी' वाले बयान पर फडणवीस का तंज, मुंबई के विकास में गडकरी का योगदान याद दिलाया

यात्रियों की परेशानी बढ़ी
आधी रात को विमान के दिल्ली लौटने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कई यात्री पटना में जरूरी कामों के लिए जा रहे थे। अचानक यात्रा अधूरी रह जाने से उन्हें अगली उड़ानों की जानकारी लेने और नए इंतजाम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच नाराजगी भी देखने को मिली।

रेल यातायात भी प्रभावित
घने कोहरे का असर सिर्फ हवाई सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। रेल यातायात भी लगातार प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। मौसम साफ होने तक आने वाले दिनों में भी हवाई और रेल सेवाओं पर असर बने रहने की आशंका जताई जा रही है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article