{"_id":"695feefc66a6acfc240a66b4","slug":"maharashtra-cm-fadnavis-hits-back-at-raj-outsider-jibe-by-citing-gadkari-role-in-mumbai-development-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राज ठाकरे के 'बाहरी' वाले बयान पर फडणवीस का तंज, मुंबई के विकास में गडकरी का योगदान याद दिलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राज ठाकरे के 'बाहरी' वाले बयान पर फडणवीस का तंज, मुंबई के विकास में गडकरी का योगदान याद दिलाया
Thu, 08 Jan 2026 11:23 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:23 PM IST
सार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के सीएम फडणवीस को बाहरी बताने के बयान पर तंज कसा और गडकरी का जिक्र किया। फडणवीस ने राजनीति में धैर्य की अहमियत भी बताई और दावा किया कि नगर निगम में 27 मेयर महायुति के होंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI Photos
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज ठाकरे के उस बयान पर तीखा तंज कसा, जिसमें राज ठाकर ने कहा है कि 'बाहरी व्यक्ति मुंबई का विकास नहीं कर सकता'। सीएम फडणवीस ने मुंबई के विकास में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के योगदान का हवाला दिया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक इंटरव्यू के दौरान फडणवीस को मुंबई में बाहरी व्यक्ति कहा था।
'जो मुंंबई में पैदा हुए, वे विकास नहीं कर पाए'
एक टॉक शो में हिस्सा लेते हुए, सीएम फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, 'राज ठाकरे ने मुझे मुंबई में बाहरी बना दिया है। हालांकि, जो लोग मुंबई में पैदा हुए, वे विकास नहीं कर पाए। अब वे बूढ़े हो रहे हैं, तो अब वे क्या विकास करेंगे।' सीएम ने कहा, 'मुंबई के विकास की बात करते समय सबसे पहला नाम नितिन गडकरी का आता है, जिन्होंने 55 फ्लाईओवर और बांद्रा-वर्ली सी लिंक बनाया। उसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैंने और एकनाथ शिंदे ने 360 डिग्री विकास किया।'
सीएम की जनप्रतिनिधियों को सलाह
महाराष्ट्र में 29 नगर निकाय के लिए 15 जनवरी को मतदान होना है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि वह नए पार्षदों को क्या सलाह देना चाहेंगे, तो इस पर सीएम फडणवीस ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जैसे कि वे जिस इलाके का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसके मालिक हों। उन्हें यह भावना खत्म करनी चाहिए कि वे अपने इलाकों के राजा हैं। समाज की सेवा करने की भावना बढ़नी चाहिए।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: 'आजम खां बीमार...जेल में नहीं मिल रही सुविधा, बेड तक नहीं दिया', मुलाकात के बाद बोलीं- पत्नी तजीन फात्मा
'राजनीति में धैर्य महत्वपूर्ण'
यह पूछे जाने पर कि जब पार्टी में चीजें उनकी इच्छा के अनुसार नहीं हुईं तो क्या उन्होंने कभी बगावत करने के बारे में सोचा, तो इस पर सीएम ने कहा, 'मैंने बहुत कम उम्र से ही सीखा है कि राजनीति में धैर्य एक गुण है और राजनीति में धैर्य बहुत महत्वपूर्ण है। राजनीति में कई दौर से गुजरने के बाद भी मुझमें बहुत धैर्य है। मैंने अपना उत्साह और संघर्ष नहीं खोया है। राजनीति में सफल होने के लिए धैर्य महत्वपूर्ण है।' मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 27 नगर निगमों में महायुति गठबंधन के मेयर होंगे, और भाजपा 15 जनवरी के चुनाव में नंबर वन पार्टी बनकर उभरेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन