फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo Emergency Landing: Bomb threat to Indigo flight going from Kochi to Delhi; Flight diverted to Nagpur

Indigo Emergency Landing: कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम की धमकी; नागपुर डायवर्ट की गई फ्लाइट

Tue, 17 Jun 2025 12:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

डीसीपी नागपुर लोहित मतानी ने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद मस्कट-कोच्चि-दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। जांच जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

विज्ञापन
Indigo Emergency Landing: Bomb threat to Indigo flight going from Kochi to Delhi; Flight diverted to Nagpur
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया। विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया है। यात्रियों को विमान से उतारकर जांच की जा रही है। फिलहाल विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, विमान 6E-2706 कोच्चि से सुबह 9.11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसका दिल्ली में लैंड करने का समय दोपहर 12.35 बजे था। इस बीच दो घंटे 43 मिनट हवा में रहने के बाद विमान को सुबह 11.54 बजे नागपुर में उतारा गया।

विज्ञापन


कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने बताया कि मंगलवार को मस्कट से यहां पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हुए इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इंडिगो के विमान के बारे में उसके आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी मिली थी, जो 157 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ सुबह 9.31 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) बुलाई गई और धमकी को विशिष्ट घोषित किया गया। इस सूचना को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया, जिसके बाद विमान की नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। अभी विमान की जांच की जा रही है। सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा।'
विज्ञापन


इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा कारणों से मस्कट से कोच्चि जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E1272 को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान 17 जून को कोच्चि से दिल्ली के लिए 6E-2706 के रूप में अपना अगला सेक्टर संचालित कर रहा था। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमें मस्कट से कोच्चि जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E1272 में उस वक्त सुरक्षा संबंधी कारणों का सामना करना पड़ा, जब यह 17 जून को कोच्चि से दिल्ली के लिए 6E2706 के रूप में संचालित हो रहा था। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और विमान को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट सुरक्षित रूप से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर पर उतरी और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Air India Flight Cancel: एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, दो दिन में तीन विमानों में आई तकनीकी खराबी

गोवा-लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट में टर्बुलेंस
इससे पहले एयरलाइन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि गोवा से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में प्रतिकूल मौसम की वजह से सोमवार को बीच हवा में टर्बुलेंस का अनुभव किया गया, लेकिन चालक दल ने विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया। एयरलाइन ने आगे कोई विवरण दिए बिना कहा कि फ्लाइट 6E 6811 लखनऊ में सुरक्षित रूप से उतरी।


एयरलाइन ने कहा, '16 जून को उत्तरी गोवा से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6811 में पश्चिमी भारत में सक्रिय मानसून मौसम की स्थिति के कारण कुछ समय के लिए टर्बुलेंस हुआ। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित इसके पायलट और केबिन क्रू ने ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया।

पिछले महीने भारी बारिश में फंसी थी फ्लाइट
इससे पहले पिछले महीने दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल सहित 227 यात्री सवार थे। भारी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फ्लाइट भारी टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी। इसके बाद पायलट ने श्रीनगर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपातकाल की सूचना दी। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए थे, लेकिन विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed