{"_id":"62d04b31e1c3f42b0766f9b0","slug":"indigo-delhi-vadodara-flight-emergency-landing-in-jaipur-after-technical-glitch-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emergency Landing: दिल्ली से वडोदरा जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, जयपुर में कराई गई आपात लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Emergency Landing: दिल्ली से वडोदरा जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, जयपुर में कराई गई आपात लैंडिंग
Thu, 14 Jul 2022 10:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:52 PM IST
सार
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में भारत में कई फ्लाइट्स को आपात तौर पर उतारे जाने की खबरें आ चुकी हैं। ऐसे में इंडिगो की इस घटना से भी लोग चौंके हैं।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से वडोदरा जा रहे एक इंडिगो फ्लाइट की गुरुवार शाम को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया गया है कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर प इसकी आपात लैंडिंग कराई गई।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में भारत में कई फ्लाइट्स को आपात तौर पर उतारे जाने की खबरें आ चुकी हैं। ऐसे में इंडिगो की इस घटना से भी लोग चौंके हैं।
कर्मचारियों की छुट्टी के मामले में स्पाइसजेट ने जारी किया बयान
स्पाइसजेट ने साफ किया है कि गुरुवार को कई जगहों पर एयरलाइन के पायलटों के बीमार पड़ने की जानकारियां गलत थीं और सभी पायलट ड्यूटी पर आए हैं। एयरलाइन ने दावा किया कि उसके खिलाफ गलत जानकारी फैलाने का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पहले कुछ जगहों पर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि पायलटों ने संदेश प्रसारित किया था कि एयरलाइन के कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर अपने कम वेतन के खिलाफ गुरुवार को बीमारी की छुट्टी पर रहेंगे। इससे पहले इंडिगो एवं गो फर्स्ट के रखरखाव तकनीशियन का एक बड़ा तबका अपनी कम तनख्वाह के खिलाफ एक हफ्ते के दौरान बीमारी की छुट्टी पर रहा था। हालांकि, इंडिगो और गो फर्स्ट का उड़ान परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बयान में स्पाइसजेट की ओर से कहा गया, ‘‘यह जानकारी गलत और बेबुनियाद है और इसका कड़ाई से खंडन करते हैं। पायलट के आज बीमार पड़ने की असामान्य सूचना नहीं मिली और सभी पायलट ड्यूटी पर आए। सभी उड़ानें समय सारणी के मुताबिक रवाना हुईं।”