{"_id":"6933de71963bf7fc540f7127","slug":"indigo-crisis-airlines-airfare-surge-many-folds-on-certain-routes-dgca-issue-directives-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo Crisis: संकट के बीच किराए की लूट, दिल्ली-हैदराबाद रूट पर 50 हजार के पार पहुंचा हवाई किराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IndiGo Crisis: संकट के बीच किराए की लूट, दिल्ली-हैदराबाद रूट पर 50 हजार के पार पहुंचा हवाई किराया
Sat, 06 Dec 2025 01:12 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:12 PM IST
सार
देश का हवाई यातायात इंडिगो के परिचालन संकट के चलते इन दिनों बुरी तरह प्रभावित है। हवाई यात्री परेशान है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि ऐसे समय में यात्रियों को राहत देने पर फोकस करने के बजाय देश की विमानन कंपनियां किराए की लूट करने में लगी हैं और हवाई किराया कई गुना बढ़ा दिया है। हालांकि अब सरकार ने ज्यादा किराया वसूलने वाली एयरलाइंस को चेताया है और कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
इंडिगो का संकट जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो पांच दिनों से परिचालन संकट से जूझ रही है। इसके चलते देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर हंगामे की स्थिति है और लाखों लोग परेशान हैं। लोग कई घंटों से हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। ऐसे हालात में भी देश की विमानन कंपनियां बेशर्मी से लोगों से किराए की लूट करने में जुटी हैं और औसत किराए की तुलना में कई गुना ज्यादा किराया वसूल रही हैं। दिल्ली से हैदराबाद के बीच का हवाई किराया शनिवार को कई फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 36 हजार से ज्यादा पहुंच गया है।
चार दिनों के बाद टूटी सरकार की नींद
बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इसके चलते उपलब्ध सीटों की संख्या घट गई। विमानन कंपनियों ने इस आपदा में अवसर देखा और हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी। ऐसी स्थिति में हवाई यात्री खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि बीते चार दिनों से सरकार ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन आज शनिवार को सरकार की नींद टूटी। अब सरकार ने एयरलाइंस को निर्देश जारी कर ज्यादा किराया वसूलने पर कार्रवाई की बात कही है।
डीजीसीए के इन नियमों को लागू करने में असफल रही इंडिगो
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलटों की थकान को कम करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों में बदलाव किए थे। इसे दो चरणों में लागू किया गया। पहले फेज में क्रू के लिए साप्ताहिक आराम की अवधि बढ़ाई गई थी और हर हफ्ते 48 घंटे का साप्ताहिक आराम जरूरी किया गया। दूसरे चरण में 'रेड आई' उड़ानों यानी देर रात की उड़ानों के लिए क्रू के इस्तेमाल पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए। इनके तहत पायलटों को सिर्फ 2 नाइट लैंडिंग की इजाजत दी गई, जबकि पहले पायलट 6 लैंडिंग तक करते थे। संकट को देखते हुए सरकार ने नियमों को लागू करने में फिलहाल छूट दे दी है। जिसके बाद अगले कुछ दिनों में इंडिगो का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस बीच, पायलटों के संगठन, एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन (ALPA) इंडिया ने डीजीसीए द्वारा इंडिगो को राहत देने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि इस छूट ने न सिर्फ़ रेगुलेटरी बराबरी को खत्म होगी बल्कि लाखों यात्रियों को भी खतरे में डाला गया है।
ये भी पढ़ें- IndiGo Crisis: यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी, हवाई अड्डों पर लंबी लाइनें; आज 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द
आज भी 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द
शनिवार को भी 400 से ज्यादा इंडिगो की उड़ानें रद्द हुई हैं। जिनमें दिल्ली एयरपोर्ट पर 106, मुंबई हवाई अड्डे पर सुबह 9 बजे तक 109, , मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड पर 108, पुणे हवाई अड्डे पर 42, हैदराबाद एयरपोर्ट पर 69, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 19, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर 6 उड़ानें रद्द हुई हैं। शुक्रवार को इंडिगो की देशभर में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। कई दिनों की चुप्पी के बाद शुक्रवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने एक वीडियो साझा कर लोगों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन