{"_id":"693a8806c4824fd70e098b0c","slug":"indigo-crisis-airline-announces-compesnation-to-affected-passengers-travel-vouchers-and-more-know-details-news-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो यात्रियों को मिलेगा कितना मुआवजा?: एयरलाइन ने किया एलान, जानें किन पैसेंजर्स को राहत में क्या मिलेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिगो यात्रियों को मिलेगा कितना मुआवजा?: एयरलाइन ने किया एलान, जानें किन पैसेंजर्स को राहत में क्या मिलेगा
Thu, 11 Dec 2025 02:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:29 PM IST
सार
Indigo Crisis: डीजीसीए की तरफ से नवंबर में पायलट और क्रू के लिए नए नियमों के एलान के बाद से ही इंडिगो की फ्लाइट्स के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस महीने की शुरुआत में यह संकट और गहरा गया। इसके बाद से लगातार इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने लगीं, जिससे यात्री जहां-तहां एयरपोर्ट पर ही फंस गए। अब विमानन मंत्रालय की ओर से सख्ती दिखाए जाने के बाद एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को राहत देने से जुड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
इंडिगो संकट।
- फोटो : PTI
विस्तार
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हालिया संकट से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवजे का एलान किया है। हालांकि, यह राहत सिर्फ कुछ चुनिंदा यात्रियों को ही मिलेगी।
आइये जानते हैं इंडिगो का क्या एलान रहा? किन यात्रियों को राहत मिलेगी? और इससे इंडिगो पर कितना दबाव बढ़ेगा?
विज्ञापन
आइये जानते हैं इंडिगो का क्या एलान रहा? किन यात्रियों को राहत मिलेगी? और इससे इंडिगो पर कितना दबाव बढ़ेगा?
Trending Videos
इंडिगो का क्या एलान?
इंडिगो ने कहा है कि अगर यात्रियों ने अपने टिकट किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से लिया है तो उनके रिफंड के लिए सारी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन के पास सिस्टम में ऐसे यात्रियों की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में वे यात्री इंडिगो की ईमेल आईडी- customer.experience@goindigo.in पर जानकारी दे सकते हैं। हम उनकी सहायता जारी रखेंगे।
इंडिगो ने आगे कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को हमारे साथ यात्रा करने वाले लोगों का अनुभव खराब रहा और वे कई घंटों तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इनमें से कई लोग जबरदस्त भीड़ की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए। हम ऐसे प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये के ट्रैवल वाउचर मुहैया कराएंगे। ये ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने में इंडिगो के साथ किसी भी यात्रा में इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

इंडिगो ने साफ किया कि यह अतिरिक्त मुआवजा है। एयरलाइन के मुताबिक, वह सरकार की गाइडलाइंस के तहत उन उपभोक्ताओं को 5000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जिनकी उड़ानें जानकारी दिए बिना डिपार्चर टाइम से 24 घंटे के अंदर रद्द की गईं।
इंडिगो पर 3, 4 और 5 दिसंबर को प्रभावित यात्रियों को ट्रैवल वाउचर देने से कितना पड़ेगा बोझ?
इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक, उसके प्रतिदिन 3 लाख 20 हजार यात्री हैं। यह एयरलाइन हर दिन 2300 से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। इन तीन दिनों के आंकड़े जुटाए जाएं तो सामने आता है कि इन दिनों में सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिनसे हजारों यात्रियों की उड़ानें रद्द हुईं। ऐसे में एयरलाइन पर इन ट्रैवल वाउचर से ही सैकड़ों करोड़ का बोझ पड़ने की संभावना है।
Indigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें घटेंगी, टिकट के भाव बढ़ेंगे... 10 प्रतिशत उड़ानें कम करने के दिए गए निर्देश