फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo and Air India issue travel advisory amid tensions in West Asia

Travel Advisory: इंडिगो और एअर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कहा- पश्चिम एशिया की स्थिति पर रख रहे नजर

Sat, 28 Feb 2026 04:03 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 28 Feb 2026 04:03 PM IST
सार

Travel Advisory: ईरान और पश्चिम एशिया क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इंडिगो और एअर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
IndiGo and Air India issue travel advisory amid tensions in West Asia
एअर इंडिया, इंडिगो - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को यात्रियों के लिए परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया। इसमें कहा गया कि वह क्षेत्र में बदले बदलते भू-राजनीतिक माहौल के बीच ईरान और उसे हवाई क्षेत्र से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा, एअर इंडिया ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


एडवाइजरी में इंडिगो ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में इंडिगो ने कहा, 'हम ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से जुड़े अपडेट पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों (क्रू) की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थिति बदलने पर हमारी टीमें किसी जरूरी बदलाव को लागू करने के लिए तैयार हैं।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एयलाइन ने यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी। इंडिगो ने कहा, यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रभाव की स्थिति में अपडेट पंजीकृत संपर्क विवरण के जरिये तुरंत साझा किए जाएंगे। इंडिगो ने आगे कहा कि वह यात्रियों को लगातार जानकारी देता रहेगा और इस अवधि के दौरान पूरी तरह सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। 
 

इंडिगो ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ईरान और पश्चिम एशिया के आसपास हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों में बदलावों को देखते हुए वहां से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 0000 बजे तक रद्द कर दी गई हैं। यह निलंबन भारतीय समयानुसार 0000 बजे तक लागू रहेगा। एक सूत्र के मुताबिक, दुबई, जेद्दा, दोहा, अबू धाबी, दम्माम, बहरीन, शारजाह, कुवैत और रस अल-खैमाह से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। 

एअर इंडिया ने भी जारी की एडवाइजरी
इस बीच, एअर इंडिया ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एअरलाइन ने कहा, पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पैदा हुई स्थिति को देखते हुए एअर इंडिया की पश्चिम एशिया के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। हम अपने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी उड़ानों के संचालन के लिए सुरक्षा के माहौल का निरंतर आकलन करेंगे और जरूरत के अनुसार परिचालन में बदलाव करेंगे। हमारी टीमें यात्रियों को हरसंभव मदद प्रदान करेंगी। ताजा अपडेट के लिए कृपया अपनी उड़ान की स्थिति यहां देखें- https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html

एयलाइन ने आगे कहा, इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे 24x7 सहायता केंद्र से +911169329333 और +91 1169329999 पर संपर्क करें। आपसे अनुरोध है कि हमारी वेबसाइट भी देखें। आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा
यह ट्रैवल एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है, जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, खासकर ईरान और इस्राइल के बीच। इसका असर ईरानी हवाई क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों और मार्गों पर पड़ सकता है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने भी आज एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की। दूतावास ने इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य हमले के बाद भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और अनावश्यक गतिविधियों से बचने का आग्रह किया है। 

इस्राइल और अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभियान
इस्राइल और अमेरिका ने 'ऑपरेशन रोअरिंग लायन' नाम से सैन्य अभियान चलाकर ईरान पर हमला किया। इसमें सैन्य ठिकानों, मिसाइल उत्पादन इकाइयों और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास के इलाकों को निशाना बनाया गया। 'टाइम्स ऑफ इस्राइल' के मुताबिक, इस अभियान का नाम इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तय किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण देहरान में कई मंत्रालयों को निशाना बनाया गया। लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं। 

ये भी पढ़ें: केरल में भीषण सड़क हादसे: अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत, खड़ी लॉरी से टकराई कार

इस्राइल में आपातकाल की घोषणा
इस स्थिति ने क्षेत्र में बड़े स्तर पर संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। इस्राइल ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की है। अस्पतालों को भूमिगत किया गया है और सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं। ईरान, इस्राइल और इराक ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं और सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ओमान में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच जारी वार्ताएं बाधित हो गईं। इससे कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया है। 

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए उड़ानें निलंबित कीं
ईरान पर अमेरिकी और इस्राइली हमलों के बाद क्षेत्रों में बढ़े तनाव को देखते हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस (पीआईए) ने भी खाड़ी देशों के लिए अपनी उड़ान सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दीं। पीआईए के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया में बदलते हालात के कारण एयरलाइन ने खाड़ी देशों के लिए उड़ान संचालन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर और कुवैत के लिए पीआईए की उड़ानें निलंबित कई गई हैं। सऊदी अरब के लिए पीआईए की उड़ानें जारी रहेंगी। लेकिन उनके मार्गों में बदलाव किया गया है।  

12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, चेन्नई हवाई अड्डे ने जारी की एडवाइजरी
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए जाने वाली कई एयरलाइंस की 12 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे की ओर से जारी एडवाइजरी में यात्रियों, खासकर पश्चिम एशिया के मार्ग से यात्रा करने वालों से अपनी उड़ान की जानकारी संबंधित एयरलाइंस से जांचने को कहा है। 

अकासा एयर की उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित
अकासा एयर ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए अपनी कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने या रद्द करने का फैसला किया है। आज शाम साढ़े सात बजे जारी अपडेट के मुताबिक, अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानें 2 मार्च 2026 तक निलंबित रहेंगी। हालात की समीक्षा के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। 7 मार्च 2026 तक इन शहरों के लिए जिन यात्रियों ने टिकट बुक की है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरा रिफंड ले सकते हैं या अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं।

एयरलाइन की टीमें सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर संचालन में बदलाव करेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डे जाने से पहले अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें। किसी भी सहायता के लिए 24x7 अकासा केयर सेंटर (+91 9606112131) पर संपर्क किया जा सकता है।


सीआईएएल ने यात्रियों को दी एहतियात बरतने की सलाह
कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने भी खाड़ी क्षेत्रों के लिए उड़ानें रद्द होने या सेवाओं के निलंबित होने की सूचना यात्रियों को दी। साथ ही एहतियात बरतने की सलाह भी दी।

दुनिया की 15 एयरलाइंस ने संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में रोक दी उड़ान सेवा
ईरान पर इस्राइल के संयुक्त हमले के बाद पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। सभी देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। दुनिया की कई एयरलाइंस ने इस्राइल, ईरान और खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द कर दीं।  एअर इंडिया, अकासा एयर समेत दुनिया की 15 एयरलाइंस ने युद्ध क्षेत्र में उड़ान सेवा रोक दी है। इनमें एयर फ्रांस इबेरिया एक्सप्रेस, इंडिगो, जापान एयरलाइंस, लॉट एयरलाइंस, लुफ्तांसा, नॉर्वेजियन एयर, टर्किश एयरलाइंस, वर्जिन एटलांटिक, कतर एयरवेज, एयर अल्जीरिया, एजियन एयरलाइंस और ब्रिटिश एयरवेज का नाम शामिल है।

पश्चिम एशिया संकट के चलते मुंबई हवाई अड्डे पर 57 उड़ानें रद्द
पश्चिम एशिया के लिए विभिन्न नोटम (अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात चेतावनी) जारी होने और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण शनिवार शाम 5.45 बजे तक मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों एयरलाइनों की 57 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि रद्द की गई उड़ानों में 24 आगमन और 33 प्रस्थान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed