फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four killed as car rams parked lorry in Kozhikode kerala

केरल में भीषण सड़क हादसे: अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत, खड़ी लॉरी से टकराई कार

Sat, 28 Feb 2026 10:14 AM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड। Published by: Rahul Kumar Updated Sat, 28 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

केरल में शनिवार को अलग-अलग हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कोझिकोड में हुआ जहां चार लोग मारे गए, वहीं तिरुवनंतपुरम में भी एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Four killed as car rams parked lorry in Kozhikode kerala
गुना रोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, चार घायल। फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के कोझिकोड जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर तिरुवनंतपुरम में एक अन्य हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार की सुबह करीब 3:25 बजे हुई। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जो रमनट्टुकारा के मॉडर्न बाजार से गुजर रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। मृतकों की पहचान रमनट्टुकारा के धिनिल और फेरोक निवासी अजीश, विमल तथा श्यामलाल के रूप में हुई है। पंथीरंकावु के धिजिल नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मींचंथा स्टेशन के अग्निशमन और बचाव सेवा अधिकारियों को सुबह 3:25 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने कार से 1 व्यक्ति को बाहर निकालने में सफलता पाई। हालांकि, अन्य 4 लोग वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे। अग्निशमन कर्मियों के मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। दमकलकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। सभी 5 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया था, लेकिन 4 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सके। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है। मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) भी इस दर्दनाक दुर्घटना के कारणों की अलग से जांच करेगा।
 
तिरुवनंतपुरम में  तीन की मौत
वहीं दूसरी ओर तिरुवनंतपुरम में शनिवार तड़के एक अन्य सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिस मोटरसाइकिल पर वे सवार थे, वह फुटपाथ से टकरा गई। मृतकों की पहचान प्रणव और साजिन (निवासी नेय्यट्टिंकारा) तथा हृतिक (दूसरे राज्य का निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों एक रेस्टोरेंट में कर्मचारी थे।

हादसा करमना इलाके में करीब 1.30 बजे हुआ, जब तीनों रेस्टोरेंट से काम खत्म कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी। पुलिस के मुताबिक, बाइक पहले फुटपाथ से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों से जा भिड़ी।


घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। करमना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed