{"_id":"5bbae961867a5514bd29ab98","slug":"indigo-airlines-server-got-down-for-one-and-half-hour-apologized-for-inconvenience","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो एयरलाइंस का सिस्टम डेढ़ घंटे तक रहा डाउन, असुविधा के लिए मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिगो एयरलाइंस का सिस्टम डेढ़ घंटे तक रहा डाउन, असुविधा के लिए मांगी माफी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी इंडिगो का सर्वर डाउन होने की वजह से रविवार को कम से कम डेढ़ घंटे तक विमानों की उड़ान और बाकी सेवायें बाधित रहीं। उड़ान भरने में समस्या की जानकारी देश भर के सभी हवाई अड्डों से आई। इंडिगो ने ना सिर्फ सिस्टम के डाउन होने की बात कुबूली बल्कि इसके लिए माफी भी मांगी।
इंडिगो ने ट्वीट कर सेवा बाधित होने की जानकारी दी और खेद प्रकट किया। बाद में इंडिगो ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी एयरपोर्ट्स पर हमारा सिस्टम दोपहर 2:46 बजे डाउन हो गया था। इससे काउंटर्स पर सामान्य से अधिक भीड़ हो सकती है। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की।
इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि रविवार दोपहर को सिस्टम डाउन के कारण हमारे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हम इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

प्रवक्ता ने ये भी कहा कि अब उड़ान और चेक इन सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इंडिगो बाजार में हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है और हर दिन औसतन 1,000 से अधिक उड़ानें परिचालित करती है।