फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo pilot license revoked for allegedly abusing and threatening woman passenger in Bengaluru

इंडिगो के पायलट पर लगा महिला से अभद्रता का आरोप, तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द

Mon, 10 Feb 2020 09:49 PM IST
Trainee Trainee एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 10 Feb 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Indigo pilot license revoked for allegedly abusing and threatening woman passenger in Bengaluru
इंडिगो

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइंस के पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। पायलट पर 13 जनवरी, 2020 को चेन्नई-बंगलूरू उड़ान में एक महिला यात्री और उसकी बुजुर्ग मां के साथ कथित रूप से गाली देने और धमकाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


विज्ञापन



महिला यात्री ने बताया कि बंगलूरू एयरपोर्ट पर अपनी मां के लिए व्हीलचेयर मांगने के बाद पायलट ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जेल भेजने की धमकी दी। हालांकि, इसके बाद एयरलाइंस ने पायलट को ड्यूटी से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयरलाइंस ने पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है। सुप्रिया उन्नी नायर ने 13 जनवरी की रात बंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अपनी 75 वर्षीय मां के लिए व्हीलचेयर की मांग की थी। सुप्रिया ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया था कि पायलट ने उनसे दुर्व्यवहार किया तथा जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां डायबिटीज की मरीज हैं।


हरदीप सिंह पुरी ने महिला की शिकायत के बाद ट्वीट कर जानकारी दी जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने जैसे ही सुप्रिया उन्नी नायर का पायलट के व्यवहार से जुड़ा ट्वीट देखा तो अपने कार्यालय से इंडिगो से संपर्क करने को कहा। एयरलाइंस ने नागर विमानन मंत्रालय को बताया कि पूरी जांच होने तक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed