{"_id":"5bbe8827867a55285d42fe62","slug":"indigo-a320-neo-plane-engine-fails-in-sky-dgca-probe-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो के ए320 नियो विमान का आसमान में इंजन फेल, डीजीसीए की जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिगो के ए320 नियो विमान का आसमान में इंजन फेल, डीजीसीए की जांच जारी
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Oct 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन क्षेत्र के नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि वह इंडिगो के ए320 नियो विमान के उड़ान के दौरान इंजन बंद हो जाने की घटना की जांच कर रहा है। यह घटना इस सप्ताह की शुरुआत में बेंगलूरू से अहमदाबाद की उड़ान पर जा रहे इंडिगो विमान में हुई।
विज्ञापन
यह घटना आठ अक्टूबर को हुई जब विमान को वापस बेंगलूरू लौटना पड़ा। इंडिगो बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। एयरलाइन को पिछले कुछ समय से उसके प्रैट एण्ड व्हिटनी इंजन लगे विमानों में यह समस्या आ रही है। ये इंजन कंपनी के ए320 नियो विमानों में लगे हैं। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उड़ान के दौरान इंजन बंद होने की घटना की जानकारी है।
विज्ञापन
घटना की जांच की जा रही है।’’ इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि आठ अक्ट्रबर को यह विमान बेंगलूरू लौट गया था। ‘‘इस विमान को बैंगलरू में आगे जांच के लिये सेवा से हटा लिया गया। ’’ विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन