{"_id":"5e4b98e48ebc3ecfbc310b03","slug":"indians-brought-from-wuhan-will-get-leave-from-manesar-center-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुहान से लाए गए भारतीयों को मानेसर केंद्र से आज मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वुहान से लाए गए भारतीयों को मानेसर केंद्र से आज मिलेगी छुट्टी
Tue, 18 Feb 2020 02:19 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी के कैंप में चीन से लौटे भारतीय
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण वाले क्षेत्र वुहान से स्वदेश लाए गए भारतीय नागरिकों में संक्रमण का ख़तरा न होने की पुष्टि हो गई है। इसके बाद इन्हें मानेसर स्थित पृथक केंद्र से मंगलवार को छुट्टी दे दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम के पास स्थित पृथक केंद्र से मंगलवार को 220 लोगों को छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वुहान से 647 भारतीय और मालदीव से सात नागरिकों को दिल्ली के छावला और हरियाणा के मानेसर स्थित आईटीबीपी और सेना के पृथक केंद्रों में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इनमें छावला केंद्र में मौजूद 406 नागरिकों में से 200 को सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की मौजूदगी में छुट्टी दी गई थी।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा निगरानी मानकों के मुताबिक निर्धारित अवधि पूरी करने वाले 220 लोगों को मंगलवार को छुट्टी दी जाएगी। ये लोग अब अपने गंतव्य को जा सकेंगे।पृथक केंद्रों में रखे गए लोगों को संक्रमण नहीं होने की पुष्टि के बाद चरणबद्ध तरीके से छुट्टी दी जा रही है। इन लोगों को एयर इंडिया के विमान से एक और दो फरवरी को वुहान से भारत लाया गया था।
विज्ञापन