फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indians believe most people don't have mask or not wearing it properly says Survey news in hindi

कोरोना का डर खत्म?: सर्वे में दावा- ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगा रहे, कुछ इन्हें ठीक से नहीं पहन रहे

Tue, 05 Apr 2022 09:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 05 Apr 2022 09:17 PM IST
सार

यह सर्वेक्षण एक सोशल मीडिया मंच ‘लोकल सर्किल्स’ द्वारा किया गया है। इसके मुताबिक, सर्वेक्षण के दौरान भारत के 349 जिलों में रहने वाले लोगों से 30 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। 

विज्ञापन
Indians believe most people don't have mask or not wearing it properly says Survey news in hindi
कोरोना का खतरा बढ़ रहा है लेकिन लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं है। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भारत में कोरोनावायरस के मामले घटने के साथ ही लोगों में संक्रमण का डर कम हो गया है। कई राज्यों में मास्क पहनने की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के फैसले के बीच 90 फीसदी भारतीयों ने खुद माना है कि अब अधिकतर लोग या तो मास्क नहीं लगा रहे हैं या जो लगा भी रहे हैं, वे इसे ठीक से नहीं पहन रहे हैं। एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


यह सर्वेक्षण एक सोशल मीडिया मंच ‘लोकल सर्किल्स’ द्वारा किया गया है। इसके मुताबिक, सर्वेक्षण के दौरान भारत के 349 जिलों में रहने वाले लोगों से 30 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। सर्वेक्षण में शामिल लोगों से यह समझने के लिए प्रश्न पूछे गए थे कि ‘‘मास्क पहनने के संबंध में वर्तमान में क्या स्थिति है क्योंकि कई राज्य मास्क पहनने की अनिवार्यता को हटा रहे हैं।’’
विज्ञापन


सर्वेक्षण के अनुसार, 57 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि उनके क्षेत्रों में ज्यादातर लोग मास्क लगा रहे हैं, लेकिन वे इसे ठीक से नहीं पहनते हैं, जबकि 22 प्रतिशत ने कहा कि ज्यादातर लोगों के पास मास्क है लेकिन वे इसे बिल्कुल भी नहीं पहनते हैं। इसके अनुसार केवल सात प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि अधिकांश के पास मास्क है और वे इसे ठीक से पहनते हैं, जबकि तीन प्रतिशत ने कोई राय नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण में शामिल लोगों में लगभग 68 प्रतिशत पुरुष थे, जबकि 32 प्रतिशत महिलाएं थीं। इसमें कहा गया है कि मास्क पहनने वालों में से 66.67 प्रतिशत कपड़े का मास्क पहनते हैं जो वायरल संक्रमण से सीमित सुरक्षा प्रदान करता है। गौरतलब है कि दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने देशभर में कोविड-19 मामलों में गिरावट को देखते हुए प्रतिबंधों को हटा लिया है और सार्वजनिक स्थानों पर ‘फेस मास्क’ का उपयोग वैकल्पिक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed