फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian women honckey team win quarter final in tokyo olympics Modi govts ministers anurag thakur smriti irani yogi adityanath congress leaders wishes

छोरियां छोरों से कम नहीं: ओलंपिक में शेरनियों ने रचा इतिहास, देश ने एक सुर में कहा- तुम पर है नाज

Mon, 02 Aug 2021 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Aug 2021 12:12 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है।  सोमवार यानी आज सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर पूरी दुनिया को बता दिया कि छोरियां छोरों से कम नहीं है। देश की बेटियों की इस कामयाबी पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

विज्ञापन
indian women honckey team win quarter final in  tokyo olympics Modi govts ministers anurag thakur smriti irani yogi adityanath congress leaders wishes
महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेटियों पर देश को नाज है हर तरफ एक ही आवाज है चक दे इंडिया..और बेटियों ने आज सबको रंग दिया उल्लास में उत्साह में। बेटियों ने गेम नही जीता बल्कि विजय पताका लहराकर बता दिया की चारदीवारी से बाहर निकलेंगे तब ही तो इतिहास रचेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। महिला हॉकी टीम के यादगार प्रदर्शन से पूरा देश खुश है।

विज्ञापन


कश्मीर से कन्याकुमारी और कुरुक्षेत्र से सौराष्ट्र तक सभी ने एक सुर में कहा कि बेटियां बेटों से कम ना है, बेटियों की बहादुरी से आज हम सब गदगद हैं। इसलिए बेटियों पर भरोसा बनाए रखिए जब खेलेंगी तो आपके भरोसे को आसमानी कर देंगी। राजनीति, समाजिक, आर्थिक और खेल जगत के दिग्गज लोग खिलाड़ियों को बधाई देकर हौसला अफजाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिला हॉकी टीम की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया " अगस्त आते ही अमृत महोत्सव की शुरुआत हो गई है। देश को नई ऊंचाई पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत जारी है। पुरुष, महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। "
विज्ञापन
विज्ञापन

 



केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा । टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। आपके प्रदर्शन से हम खुश हैं, आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

 
पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने ट्वीट किया " नाज है @imranirampal"
 



महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़कियों ने इतिहास रच दिया। 
 


वहीं, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत का सपना सच हो रहा है, खुशी जाहिर करने के लिए कोई शब्द नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed