फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian woman spends day as British High Commissioner, engages in multiple activities

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं श्रेया, बताया कैसा रहा अनुभव

Tue, 10 Oct 2023 11:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Oct 2023 11:16 PM IST
सार

Shreya Dharmarajan: चेन्नई की रहने वाली श्रेया धर्मराजन पूरे एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं। इस दौरान उन्होंने पर्दे के पीछे से एक राजनयिक के जीवन को देखा और ब्रिटेन-भारत साझेदारी को समझा। 

विज्ञापन
Indian woman spends day as British High Commissioner, engages in multiple activities
British High Commissioner Alex Ellis with Shreya Dharmarajan - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई की रहने वाली श्रेया धर्मराजन पूरे एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं। इस दौरान उन्होंने पर्दे के पीछे से एक राजनयिक के जीवन को देखा और ब्रिटेन-भारत साझेदारी को समझा। 

विज्ञापन

11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए ब्रिटेन का उच्चायोग 2017 से हर साल 'एक दिन के लिए उच्चायुक्त'  प्रतियोगिता का आजोजन करता आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष देश भर की प्रतिभाशाली युवा महिलाओं के 180 से अधिक आवेदनों में से चुना गया था। श्रेया (21 वर्षीय) ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है और वर्तमान में वह मुंबई के एक सरकारी स्कूल में टीच फॉर इंडिया फेलो के रूप में पढ़ाती हैं।

विज्ञापन

श्रेया शिक्षा और बाल मनोविज्ञान के बारे में जानने को लेकर उत्सुक हैं। उनकी दिल्ली यात्रा और ठहरने का काम पार्टनर विस्तारा एयरलाइंस और शांगरी-ला होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के योगदान से संभव हो सका।

श्रेया ने कहा, "भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के रूप में एक दिन बिताना अविश्वसनीय, ज्ञानवर्धनक, समृद्ध और संतुष्टि देने वाले अनुभव था। मुझे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व के प्रेरक उदाहरणों के साथ बातचीत करने और उनसे सीखने का मौका मिला। मैं सौभाग्यशाली हूं कि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में जीवंत चर्चा का हिस्सा बनने का अवसर मिला।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में मदद करने में भारत-यूके एस्पायर कार्यक्रम के चमत्कारों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के साथ बात करने का मौका मिला। मैं अपने साथ लैंगिक समानता, संपूर्ण शिक्षा और सतत विकास लक्ष्यों के व्यापक दायरे के बारे में जीवन भर की सीख लेकर आयी हूं।"
 

एक दिन के उच्चायुक्त बनी श्रेया ने कहा, "इस अनुभव ने मुझमें एक नया आत्मविश्वास और प्रेरणा भर दी है, और मैं शिक्षा के क्षेत्र में एक युवा महिला के रूप में अपनी सभी सीखों का इस्तेमाल करने के लिए तत्पर हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed