फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Woman rescued from Oman after five months, thanks Sushma Swaraj

पांच महीने से ओमान में फंसी थी भारतीय महिला, बचाने के लिए सुषमा स्वराज को बोली धन्यवाद

Thu, 16 May 2019 09:17 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 16 May 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Woman rescued from Oman after five months, thanks Sushma Swaraj
कुलसुम बानो - फोटो : ANI

नौकरी का झांसा देकर हैदराबाद की रहने वाली एक महिला की ओमान में तस्करी की गई थी। अब महिला को पांच महीने बाद वहां से बचा लिया गया है। कुलसुम बानो ने मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद कहा है। कुलसुम का कहना है कि अबरार नाम के एक एजेंट ने उन्हें मस्कट में ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने का ऑफर दिया था। एजेंट ने कहा था कि हर महीने तीस हजार रुपये सैलरी मिलेगी।


loader

लेकिन वहां पहुंचने के बाद कुलसुम से लोगों के घरों का काम कराया जाने लगा। उनका कहना है, "मैंने वहां एक महीने तक काम किया और फिर काम करने से मना कर दिया।" उन्होंने एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दस दिनों तक कमरे में बंद करके उनके साथ मारपीट की गई और खाने को भी कुछ नहीं दिया गया।

वह कहती हैं, "इसके बाद मैंने वहां स्थित भारतीय दूतावास से सहायता मांगी। अधिकारियों ने मुझे चार महीने तक दूतावास में रहने दिया। इसके बाद मैंने अपनी बेटी से संपर्क किया और अपनी सारी परेशानी बताई।"

कुलसुम बताती हैं कि इसके बाद उनकी बेटी ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज से इस मामले की शिकायत की। भारतीय दूतावास ने उनपर लगाया गया पांच हजार रियाल का जुर्माना अदा किया और उन्हें वापस भारत भेज दिया। सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास की सहायता से कुलसुम आठ मई को भारत आईं। जिसके बाद उन्होंने सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास को शुक्रिया कहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed