{"_id":"609ae1f5754900781b1fb553","slug":"indian-woman-killed-in-rocket-attacks-on-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: इस्राइल में फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में केरल की महिला की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दर्दनाक: इस्राइल में फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में केरल की महिला की मौत
Wed, 12 May 2021 01:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इडुक्की (केरल)
पीटीआई, इडुक्की (केरल)
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 12 May 2021 01:28 AM IST
सार
- महिला के घर पर रॉकेट गिरा तो वह वीडियो कॉल पर केरल में अपने पति संतोष से बात कर रही थी।
विज्ञापन
इस्राइल में फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में केरल की महिला की मौत
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइल में काम करने वाली केरल की एक महिला की मंगलवार को कथित रूप से एक फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में मौत हो गई। उसके परिवार के सदस्यों ने यहां यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अश्केलोन शहर में 31 वर्षीय सौम्या के घर पर रॉकेट गिरा, जब वह शाम को वीडियो कॉल पर केरल में अपने पति संतोष से बात कर रही थी।
संतोष के भाई साजी ने बताया कि मेरे भाई ने वीडियो कॉल के दौरान जोर की आवाज सुनी। अचानक फोन कट गया। फिर हमने तुरंत वहां काम कर रहे अन्य मलयाली लोगों से संपर्क किया। इस तरह हमें घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन
उसके रिश्तेदारों ने कहा कि इडुक्की जिले के कीरिथोडु की रहने वाली सौम्या पिछले सात वर्षों से इस्राइल में एक घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन