{"_id":"5799deb74f1c1b394f21e81d","slug":"indian-will-not-get-permanent-seat-in-un-security-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को इस साल नहीं मिलेगी सुरक्षा परिषद में जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत को इस साल नहीं मिलेगी सुरक्षा परिषद में जगह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Jul 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
यूएन सुरक्ष्ाा परिष्ाद
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को इस साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी जगह नहीं मिल सकेगी। सदस्यों देशों ने इस मुद्दे को अगले वर्ष के लिए टाल दिया है। काउंसिल के इस फैसले के बाद भारत ने ब्राजील, जापान और जर्मनी के साथ एक संयुक्त बयान में यूएन सुरक्षा परिषद के 70वें स्थापना दिवस पर भारत की सदस्यता को लेकर किसी नतीजे पर न पहुंच पाने को लेकर हताशा जताई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चार देशों (जी4) ने मिलकर एक दूसरे की स्थायी सदस्यता को मजबूत करने का प्रण लिया है। संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्य देशों ने मिलकर जनरल एसेंबली को बनाया है। हाल ही में सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों की स्थायी सदस्यता पर हुई बैठक बेनतीजा रही है।
विज्ञापन
इन सदस्यों में ब्रिटेन, फ्रांस, यूएस,चीन और रूस जैसे देशों के पास वीटो पावर है। इससे पूर्व पिछले माह ही 48 सदस्यीय एनएसजी में भी भारत सदस्यता हासिल करने में विफल रहा था। सुरक्षा परिषद में भारत स्थायी सदस्यता चाहता है ताकि वह दुनिया को अपनी आर्थिक शक्तियों को दिखाने के साथ दक्षिण एशिया में ताकत के रूप में उभर सके।
विज्ञापन